Homeबिहारडेंगू से महिला की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

डेंगू से महिला की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

डेंगू से महिला की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

सुनील कुमार
नवादा, (बिहार)। जिले के उग्रवाद प्रभावित गोविंदपुर में डेंगू से इलाज के क्रम में डेंगू से महिला की मौत हो गयी। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। धनपुरी गांव की अमीरक यादव की पत्नी बेबी देवी बुखार लगने से बीमार हो गयी। इसके बाद महिला का इलाज गोविंदपुर के एक निजी क्लीनिक में किया गया। इसी बीच तबीयत बिगड़ते देख परिजनों ने महिला को पावापुरी विम्स में इलाज के लिए भर्ती करवाया, वहां जांच की गयी।

जांच रिपोर्ट में प्लेटलेट्स कम होने के साथ डेंगू के लक्षण पाये गये। स्थिति काफी नाजुक रहने के कारण उसे वहां से रेफर कर दिया गया। इसके बाद डेंगू से पीड़ित महिला को उनके परिजनों ने नवादा में किसी प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी।शव को सोमवार की सुबह गांव लाया गया। शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पाकर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि पंकज कुमार व सामाजिक कार्यकर्ता अश्विनी कुमार मृतका के घर पहुंच कर उनके परिजनों को शोक सांत्वना दिया। वहीं मृतका के अंतिम संस्कार के लिए 2000 रुपये आर्थिक सहयोग किया।

मुखिया ने बताया कि मृतका का नाम बीपीएल सूची में रहने पर सरकार की ओर से दी जाने वाले लाभ को उनके परिजनों तक पहुंचाया जायेगा। मृतका बहुत ही गरीब परिवार से थी। मृतका अपने पीछे पति समेत चार पुत्र एवं एक पुत्री छोड़ गयी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read