करंट से महिला की हुई मौत

करंट से महिला की हुई मौत

सुबोध कुमार
बेवर, मैनपुरी। स्थानीय थाना बेवर के चौकी नवीगंज क्षेत्र के गांव पचपुखरा में वाथरूम से नहाकर बाहर निकल रही महिला की कूलर में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी। घटना के बाद परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल है। ग्राम पचपुखरा निवासी प्रधुम्न यादव अपनी पत्नी पिंकी के साथ गांव में रहते हैं। डेढ़ माह पूर्व उनको एक पुत्र हुआ था जिसकी तबियत खराब थी। प्रधुम्न और पिंकी उसको लेकर फर्रुखाबाद जा रहे थे। फर्रुखाबाद जाने के लिए साढ़े 10 बजे प्रधुम्न नवीगंज से गाड़ी लेने गया था। उनकी पत्नी वाथरूम में नहाने चली गयी। नहाकर बाहर निकलते समय पिंकी का हाथ कूलर से छू गया जिससे वह करंट की चपेट में आ गयी। घर पर कोई नहीं था, उसी समय घर के बाहर से गांव का ही एक युवक निकला तो उसने पिंकी को एकटक खड़े देखा तो उसने मौके पर पहुंचकर उसे छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन उसे भी करंट का झटका लगा। बाद में उसने चेंज ओबर नीचे किया तो पिंकी नीचे गिर पड़ी। आनन फानन में गंभीरावस्था में उसे नगला देवी के निजी अस्पताल ले जाया गया जहां हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिंकी की मौत के बाद परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल है। प्रधुम्न के 3 वर्ष की पुत्री तथा डेढ़ माह का पुत्र है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent