HomeTrendingगीता नर्सिंग होम में महिला की हुई मौत

गीता नर्सिंग होम में महिला की हुई मौत

गीता नर्सिंग होम में महिला की हुई मौत

इससे पहले भी गीता नर्सिंग होम के कारनामे हो चुके हैं उजागर

अनुभव शुक्ला
रायबरेली। जिले में प्राइवेट अस्पतालों के फैले मकड़जालों पर कार्यवाही ना होना मरीजों की मौत का सबब बनता जा रहा है। इस बार फिर निजी गीता नर्सिंग होम में प्रसूता महिला की मौत से हंगामा हो गया। परिजनों ने नर्सिंग होम संचालक व स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस व स्वास्थ्य विभाग जांच पड़ताल का ढिंढोरा पीट रहा है। विदित हो की बुधवार को जनपद के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के कैनाल रोड स्थित गीता नर्सिंग होम में ऑपरेशन के कुछ घंटे बाद प्रसूता महिला की मौत हो गई जबकि बच्चा स्वस्थ बताया जा रहा है। प्रसूता महिला की मौत पर परिजनों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा और पीड़ित परिवार को समझाने बुझाने में जुटा रहा किंतु बात नहीं बनीं। देर शाम सीएमओ वीरेंद्र सिंह नर्सिंग होम का निरीक्षण करने पहुंचे तो हड़कंप मच गया। मृतक शिशु के परिजनों ने जिला प्रशासन से नर्सिंग होम को सीज करने व दोषियों पर कार्यवाही किए जाने की मांग की है। फिलहाल इस संबंध में पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने खबर लिखे जाने तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं परिजनों ने नर्सिंग होम संचालक व स्टाफ को लेकर आक्रोश व्याप्त है। पहले भी इस नर्सिंग होम में लापरवाही के चलते मौत होने का आरोप भी लग चुका है। अब देखना यह है की इस बार कार्यवाही होगी या फिर पाप धुल दिये जायेंगे यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read