विजय चौधरी के भाजपा में जाने से नगर का होगा चहुमुखी विकास: पंकज
रंजीत सिंह
उरई, जालौन। डबल इंजन की सरकार के विकास कार्यों एवं नीतियों से प्रभावित होकर उरई के पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष ने भाजपा का दामन थामा है। अब निश्चित तौर पर उरई विकास के पथ पर दौड़ेगी। सरकार की मंशानुसार नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जाएगा। उक्त बात पूर्व पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि रहे पंकज राजपूत ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
विदित हो कि बसपा के कद्दावर नेता व नगर पालिका उरई के पूर्व चेयरमैन विजय चौधरी ने बीते दिन भाजपा का दामन थाम लिया। उनके भाजपा में जाने से उनके समर्थक भी खासे खुश हैं। विजय चौधरी के कई चुनावों में उनके प्रतिनिधि के तौर पर कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले पंकज राजपूत ने आज पत्रकारों के समक्ष कहा कि विजय चौधरी के भाजपा में आने से पार्टी तो मजबूत होगी। साथ ही नगर का चहुमुखी विकास भी होगा। सरकार की मंशानुसार नगर को स्वच्छ और सुंदर भी बनाया जाएगा। वार्ता के दौरान शैलू याज्ञिक, गोपाल जी गुर्जर, पंकज त्रिपाठी सहित कई लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।