शिक्षा के प्रति बहुत कुछ करने की है इच्छा: प्रबन्धक

शिक्षा के प्रति बहुत कुछ करने की है इच्छा: प्रबन्धक

देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। सेकेंड इंडो-का एजुकेशन समिट एण्ड अवार्ड-2022 के तत्वाधान में माइन्ड मिंगल एण्ड सनफो द्वारा आयोजित पूर्वाचल के आजमगढ़ जनपद के जीडी ग्लोबल स्कूल एवं उसकी प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका सारस्वत पाण्डेय को कोलंबो में भारत-श्रीलंका शिक्षा शिखर सम्मेलन तथा पुरस्कार समारोह-2023 के दौरान प्रतिष्ठित अंतरर्राष्ट्रीय शिक्षा श्रेष्ठता पुरस्कार 2023 प्रदान किया गया जीडी ग्लोबल स्कूल की प्रधानाचार्या को यह पुरस्कार बीएमआईसी एच कोलंबों में प्रधानमंत्री श्रीलंका दिनेश गुनावादेना, शिक्षा मंत्री श्रीलंका अरविंद कुमार, प्रौद्योगिकी मंत्री श्रीलंका कनक हेराय, कैबिनेट न्याय मंत्री श्रीलंका डा. विजयदास राजपक्षे और अध्यक्ष भारत-श्रीलंका फोरम किशोर डी रेड्डी द्वारा प्रदान किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्देश्य भारत और श्रीलंका के बीच शैक्षिक प्रथाओं के आदान-प्रदान की एक मजबूत प्रणाली स्थापित करना और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए मिलकर काम करना है। पुरस्कृत स्कूलों में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के लिए अपने दृष्टिकोण प्रस्तुत किए और कुछ अलग अभिनव साझा किए इस पुरस्कार के लिए विभिन्न मापदंडों के आधार पर सम्पूर्ण भारत के 500 शैक्षिक संस्थानो में से 36 स्कूलों को चयनित किया गया जिसमे से जी डी ग्लोबल एक था जिसको शिक्षा में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

शिखर सम्मेलन का आयोजन उन संस्थानों की भावना का सम्मान करने के लिए किया गया था जिन्होने अनेक छात्रों के जीवन को बदल दिया है और उन्हें सफलता की ओर अग्रसर किया है। शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट और रचनात्मक योगदान के चलते जीडी ग्लोबल को यह पुरस्कार प्रदान किया गया जो अन्य उपलब्धियों में चार चांद लगाता है।

इंडो-श्रीलंका फोरम के अध्यक्ष श्री किशोर डी रेड्डी ने बताया कि यह बड़े हर्ष का विषय है कि उत्तर प्रदेश राज्य के आजमगढ़ जनपद का यह विद्यालय आज विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों में शुमार है। यह विद्यालय न केवल अपने शैक्षिक गुणवत्ता अपितु अन्य पाठ्येतर गतिविधियों में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करता है। शैक्षिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में यह पुरस्कार न केवल विद्यालय के लिए अपितु संपूर्ण जनपद के लिए गर्व का विषय है। शिक्षा मंत्री श्रीलंका अरविन्द कुमार ने बताया कि मोनिका सारस्वत पाण्डेय एक प्रखर वक्ता के साथ साथ कुशल मार्गदर्शक भी है।

इनके मार्गदर्शन में विद्यालय शिक्षा की गुणवत्ता और तकनीकि में नये नये आयाम स्थापित करेगा विद्यालय की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक गौरव अग्रवाल एवं निदेशिका स्वाती अग्रवाल ने खुशियां व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुरस्कार बच्चों की विभिन्न गतिविधियों में संलिप्तता का परिणाम है। प्रधानाचार्या मोनिका सारस्वत पाण्डेय ने बताया कि यह पुरस्कार मेरे विद्यालय के छात्र/छात्राओं के उत्कृष्ट शैक्षिक प्रदर्शन एवं अन्य पाठ्येतर गतिविधियों के परिणाम एवं समर्पण का प्रतिफल है। इस अवसर पर संपूर्ण विद्यालय परिवार जहां पर शिक्षा के प्रति समर्पित तो रहेगा ही वही पर विद्यालय परिवार ऐसे और सम्मान पाकर बुलंदियों पर पहुंचने का प्रयास करेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent