बेटे की शादी से एक माह पहले मजदूर पिता की उठ गयी अर्थी
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। अहिरौला थाना क्षेत्र के गौरी गांव से गुजरी नहर में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति का शव देखा। सूचना पर अहिरौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से निकलवाया। कुछ ही देर में मृतक की पहचान हो गई। इसके बाद परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। गौरी गांव के लोग सुबह टहलने के लिए गांव से गुजरी नहर की तरफ गए। ग्रामीणों ने नहर में एक शव उतराता हुआ देखा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो अहिरौला थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद शव को नहर से बाहर निकलवाया गया।
मृतक की पहचान अतरौलिया थाना क्षेत्र के ऐदिलपुर गांव निवासी हरिराम (55) के रूप में की गई। हरिराम मजदूर था और भी वह मजदूरी करने के लिए गया था। देर शाम तक वह घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए। सुबह गौरी गांव में शव मिलने की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो मृतक की पहचान हुई। घटना कैसे हुई, यह किसी को ज्ञात नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक 3 पुत्रों का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक के 3 पुत्रों में सबसे बड़े पुत्र की शादी पहले ही हो चुकी है। मृतक अपने दूसरे पुत्र की भी शादी तय किया था। 7 जून को बेटे की बरात जानी थी। बेटे के शादी पहले ही हरिराम की अर्थी उठ गई जिसे लेकर परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक हरिराम मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।