कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान की लड़ाई सदैव लडूंगा: बृजेश पाठक

कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान की लड़ाई सदैव लडूंगा: बृजेश पाठक

बदायूं के भाजपा कार्यकर्ता ही मेरी पूंजी है: उप मुख्यमंत्री
अंकित सक्सेना
बदायूं। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के बदायूँ पहुँचने पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बिनावर पर हजारों की संख्या में एकत्रित होकर फूलमाला, ढोल-नगाड़े, आतिशबाजी से स्वागत किया। उसके बाद उपमुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यालय पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा बदायूँ पहुँचने पर जिलाध्यक्ष, विधायकगण के नेतृत्व में जो स्वागत एवं अभिनंदन किया गया उसके लिए मैं अभिभूत हूँ।

उन्होंने कहा कि मैं आप सभी के मान-सम्मान की लड़ाई सदैव लड़ता रहूँगा, आप जैसे देवतुल्य कार्यकर्ता ही मेरी पूँजी हैं। कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से भारतीय जनता पार्टी 2014, 2017, 2019 और 2022 में भी भारी बहुमत से विजय हुई है। केन्द्र एवं राज्य सरकार की अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुँचाने का काम करें। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का विजय पताका फहराने का आवाहन किया।

जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री के प्रथम बार बदायूँ आगमन पर धन्यवाद एवं आभार जताते हुये कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि उपमुख्यमंत्री जी के इस दौरे के बाद जनपद में डबल इंजन की सरकार की योजनाओं को अंत्योदय तक पहुँचाने में मील का पत्थर साबित होगी। इस मौके पर पूर्व मंत्री/सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव सिंह, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, एमएलसी वागीश पाठक, अध्यक्ष जिला पंचायत वर्षा यादव, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, धर्मेंद्र शाक्य, कुशाग्र सागर, अशोक भारतीय, राणा प्रताप सिंह, हरप्रसाद पटेल, चेयरमैन दीपमाला गोयल, सैनरा वैश्य, अरविंद शर्मा, आकाश वर्मा, धीरेंद्र गुप्ता, हरिओम पाराशरी, शैलेश पाठक, दयाराम व्यास, बुधपाल सिंह, सुधीर श्रीवास्तव, एमपी सिंह आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent