श्रीधाम वृंदावन में जो भी वास करते हैं, श्रीजी की कृपा अवश्य मिलती है: देवी महेश्वरी

श्रीधाम वृंदावन में जो भी वास करते हैं, श्रीजी की कृपा अवश्य मिलती है: देवी महेश्वरी

आरएल पाण्डेय
लखनऊ। राजधानी के रायबरेली रोड दुर्गा मंदिर के सामने पीजीआई के निकट श्री गणपति लॉन में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा हो रही है। मुख्य यजमान संजय सिंह उनकी धर्मपत्नी पारुल सिंह हैं। श्रीमद् भागवत कथा 15 नवंबर तक अपराहन 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक हो रही है।

आयोजक संजय सिंह के अलावा अमर सिंह, कैप्टन सुभाष ओझा, संजय सिंह, रोहित पांडे, सुशील तिवारी, सुनील त्रिपाठी, अनिरुद्ध सिंह, सुरेश तिवारी,सत्यम उपाध्याय, रणधीर सिंह, संजय गिरी, राजेश सिंह, आशीष ठाकुर, वीरेंद्र सिंह सोमवंशी एडवोकेट, रणवीर सिंह राजन व्यवस्था संभाल रहे हैं। श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ विद्वान पंडितों ने सस्वर मंत्र उच्चारण कर षोडशोपचार व्यास पूजन कर किया।

आयोजक मुख्य यजमान संजय सिंह उनकी धर्मपत्नी श्रीमती पारुल सिंह ने सपरिवार बच्चों सहित व्यास पूजन कर देवी महेश्वरी श्रीजी का माल्यार्पण कर किया। वृंदावन से पधारी कथावाचक देवी महेश्वरी श्रीजी ने कहा कि समाधि कैसे लगती है। राधा रानी के नाम में ही समाधि है। श्री सुखदेव जी की गुरु राधा रानी है। श्रीधाम वृंदावन में जो भी वास करते हैं, श्रीजी की कृपा अवश्य मिलती है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent