प्रसाद बनाने के समय गर्म तेल से भरी कड़ाही गिरी
खौलते तेल की चपेट में आकर महिला—बच्ची झुलसी
तेजस टूडे सं.
बिपिन सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में सोमवार को दोपहर में माता शीतला को प्रसाद बनाने के दौरान गर्म खौलता हुआ तेल ऊपर आ जाने से एक महिला और एक बच्ची जलकर जख्मी हो गये।
जानकारी के अनुसार सिकरारा थाना क्षेत्र के बाहरपुर की निवासी ऋतु यादव अपने घर के महिलाओं के साथ सोमवार को शीतला चौकियां धाम कड़ाही पूजन करने आई हुई थी। दोपहर 12 बजे माता रानी को चढ़ाने के लिए प्रसाद बनाने के लिए कड़ाही पर गर्म तेल में पूरी निकाल रही थी। अचानक बच्चे खेलते हुए कड़ाही पर आकर गिर गये जिससे कड़ाही का खौलता हुआ तेल ऋतु यादव (24) और ज्युतिका (2) के ऊपर आ गिरा जिससे दोनो बुरी तरह जल गए। मौके पर चीख—पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने तत्काल एम्बुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया जहां दोनों का उपचार चल रहा है।
इस बाबत पूछे जाने पर थाना प्रभारी लाइन बाजार सतीश सिंह ने बताया कि असावधानीवश गर्म तेल कड़ाही से गिरने से महिला और बच्ची जल गई जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









