Homeबिहारनालंदा रजिस्ट्री आफिस में चले जमकर लात घुसे

नालंदा रजिस्ट्री आफिस में चले जमकर लात घुसे

नालंदा रजिस्ट्री आफिस में चले जमकर लात घुसे

राकेश
नालंदा (बिहार)। शरीफ रजिस्ट्री आफिस के समीप उस वक्त अफरा तफरी मच गया जब दो पक्षों के लोग एक दूसरे पर आरोप लगा कर जमकर एक दूसरे पर उलझ पड़े। जख्मी बेन थाना क्षेत्र के बालचंद्रबिगहा निवासी ने बताया कि उसकी बड़ी माता जिनका दिमाग की हालत नहीं ठीक नहीं है। गोतिया के लोग उनके हिस्से की जमीन को बेचकर रुपए हड़प कर रहा है 24 नवम्बर को सड़क किनारे के एक प्लॉट को लिखवा दिया था। आज फिर 3 कट्ठा जमीन को लिखवाने के लिए रजिस्ट्री ऑफिस आया हुआ था इसी का उन्होंने जब विरोध किया तो दूसरे पक्ष के लोग उन पर टूट पड़े और मारपीट कर जख्मी कर दिया।

वहीं दूसरे पक्ष के लोगों का आरोप है कि उनकी माता द्वारा ही जमीन बेची जा रही है उनका मानसिक स्थिति बिल्कुल सही है जमीन हड़पने की नियत से बार-बार उसके द्वारा अर्चन डाला जाता है। इस दौरान करीब आधे घंटे तक स्टोरी ऑफिस परिसर में गहमागहमी का माहौल रहा। लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा करते दिख रहे थे। नगर थाना अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी वहां कोई शिकायतकर्ता नहीं मिले। शिकायत का आवेदन मिलने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read