विशाल जायसवाल बनाये गये प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष | #TejasToday
सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
विशाल जायसवाल बनाये गये प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष | #TejasToday
स्वजातीय बंधुओं सहित शुभचिंतकों ने जतायी खुशी
लखनऊ। युवा समाजसेवी विशाल जायसवाल द्वारा समाज में किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुये जायसवाल युवा क्लब ने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश जैसे महत्वपूर्ण पद का दायित्व सौंपा। यह मनोनयन क्लब के राष्ट्रीय महामंत्री ज्ञानेश्वर जायसवाल ने मुख्य संरक्षक/राज्मंत्री रविन्द्र जायसवाल और राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल सहित युवा क्लब के राष्ट्रीयअध्यक्ष संतोष जायसवाल की सहमति पर हुआ है। साथ ही आशा व्यक्त किया गया कि विशाल जायसवाल को जिम्मेदारी देने से जहां क्लब और मजबूत होगा, वहीं स्वजातीय बंधुओं की एकजुटता में भी मदद मिलेगी। वहीं दूसरी ओर इस मनोनयन की जानकारी होने पर विशाल जायसवाल के शुभचिंतकों सहित तमाम स्वजातीय बंधुओं एवं समाजसेवियों ने उन्हें बधाई देते हुये क्लब हाईकमान के इस निर्णय की जमकर सराहना किया है।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट