आभा आईडी कार्ड से मिलेगी स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी
रूपा गोयल
बांदा। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बनाए जा रहे आभा आई डी से लोगो को स्वस्थ्य सुविधा सहित स्वास्थ्य जानकारी मिलेगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अधिक्षक विपिन शर्मा ने बताया कि आभा आई डी एक आयुष्मान भारत हेल्थ एकाउण्ट है जिसमें 14 डिजिट नम्बर होते हैं। यह एक प्रकार की हेल्थ आईडी है जिसके माध्यम से स्वास्थ्य सुविधा सहित स्वास्थ्य की जानकारियां मिलेगी। इसके अतिरिक्त आईडी के प्रयोग से चिकित्सालयों में लगने वाली लम्बी लाइनों से भी बचा जा सकता है। आभा आईडी कार्ड में स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया गया है। घर घर जाकर कार्ड बनाए जा रहे हैं। अधीक्षक ने क्षेत्रवासियों ने अपील किया है कि अपने परिवार के सभी सदस्यों का आईडी कार्ड अवश्य बनवायें।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।