Homeरायबरेलीजलभराव की समस्या से ग्रामीण परेशान

जलभराव की समस्या से ग्रामीण परेशान

जलभराव की समस्या से ग्रामीण परेशान

विकास की बातें खोखली, मोहल्ला खुद बेहाल
तेजस टूडे सं.
शरद अवस्थी
डीह, रायबरेली। जनपद के डीह ग्रामसभा अंतर्गत पुरानी बाजार अंसारी मोहल्ले से गुजरने वाली सडक पर जल निकासी की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। हाल की बारिश के बाद मोहल्ले की सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो गई हैं जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जमा गंदा पानी न केवल आम जनजीवन को बाधित कर रहा है, बल्कि यह बीमारियों का कारण भी बनता जा रहा है। स्थानीय निवासी रोजमर्रा के कार्यों के लिए घर से निकलने में असमर्थ हैं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को इस जल भराव के चलते काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार ग्राम पंचायत और ब्लॉक कार्यालय में शिकायत की जा चुकी है लेकिन आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण हर बारिश के बाद यही स्थिति उत्पन्न होती है। नालियों की सफाई समय पर न होने के कारण पानी सड़क पर बहता रहता है। ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या का संज्ञान ले और शीघ्र ही जल निकासी की स्थाई व्यवस्था करायें। साथ ही सड़क की मरम्मत और नालियों का निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्याओं से मुक्ति मिल सके।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read