HomeJaunpurजिलाधिकारी की अध्यक्षता में बनीडीह में ग्राम चौपाल का हुआ आयोजन

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बनीडीह में ग्राम चौपाल का हुआ आयोजन

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बनीडीह में ग्राम चौपाल का हुआ आयोजन

तेजस टूडे सं.
सोनू गुप्ता
रामपुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के बनीडीह गांव में जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में रविवार को ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ जहां जिले के सभी अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने पहुंचते ही सबसे पहले स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाये गये प्रदर्शनी का अवलोकन कर खुशी जाहिर किया। साथ ही कुछ जरूरी दिशा निर्देश दिये। मंच पर पहुंचने के बाद जिलाधिकारी का पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेट कर स्वागत किया गया। सम्मान में गांव की ही एक लड़की द्वारा स्वागत गीत गाया गया जिस पर खूब तालियां बजीं।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों के बारे में ग्रामीणों को विस्तृत रूप से बताया। वहीं जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी ने दिव्यांगता के बारे में बताते हुए बताया कि दिव्यांग व्यक्ति 40% के ऊपर सरकार द्वारा चलायी जा रही सभी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं जिसमें उनको ट्राई साइकिल मोटराइज्ड साइकिल कान में मशीन पेंशन आदि योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने पेंशन के लिये सभी कागजात के बारे में विस्तृत रूप से बताया और कहा कि सभी कागजात पूर्ण होने के पश्चात पात्र लाभार्थियों को 1000 रुपये पेंशन दिया जायेगा। एनआरएलएम योजना के तहत चलायी जा रही योजनाओं के बारे में डीएमएम गुलाब सरोज ने विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुये बताया कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से खुद का रोजगार पा सकते है।
ग्राम चौपाल में कुल 7 शिकायतकर्ता आये जिसमें बिजली का मुद्दा प्रमुख रहा। शिकायतकर्ता कमलेश व रीमा यादव ने कहा कि मेरे यहां बिजली का बिल आता है लेकिन घर पर कभी भी लाइट ही नहीं जली है जिस पर डीएम ने कहां कि जल्द से जल्द समाधान हो जायेगा। जिलाधिकारी ने 15 बनवासी समुदाय पात्र लोगों को आवासीय पट्टा दिया। एसडीएम मड़ियाहूं सुनील कुमार को निर्देशित किया कि सरकार के मंशा के अनुरूप जीरो पावर्टी के लोगों को चिन्हित कर सभी प्रकार के योजनाओं का लाभ दें। गोदभराई कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को फल भी वितरित किया। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में मौजूद बनवासी बच्चों को फल व मिठाई भी अपने हाथ से बांटे।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, डीपीआरओ नवीन सिंह, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी दिव्या शुक्ला, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल, उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं सुनील भारती, तहसीलदार राकेश सिंह, एसडीओ बिजली विभाग मुरलीधर, जेई सुरेन्द्र कुमार, नायब तहसीलदार संदीप सिंह, सप्लाई इंस्पेक्टर रेनू द्विवेदी, अमित कुमार, खण्ड विकास अधिकारी अभिनव सरोज, एडीओ पंचायत अवध नारायण, ग्राम प्रधान कुसुम देवी, सचिव अभय सरोज, राना सिंह कौशिक, थानाध्यक्ष रामपुर देवानंद रजक, पप्पू मिश्र, अनुज मिश्रा, मोहित सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read