यूपी में बदहाल कानून व्यवस्था चरमराई वैभव जायसवाल
यूपी में बदहाल कानून व्यवस्था चरमराई वैभव जायसवाल
बुजुर्गों को नहीं मिल रही पेंशन, किसानों की हत्या और महिलाओं के साथ बढ़ रहीं दुष्कर्म की घटनाएं
अजय जायसवाल
गोरखपुर। आम आदमी पार्टी के नेता वैभव जायसवाल ने आदित्यनाथ सरकार को आड़े हाथों लेते हुए प्रदेश की बदहाल व्यवस्था और चरमरा चुके प्रशासन पर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि अमीर हो या गरीब प्रदेश में कोई भी सुरक्षित और सुखी नहीं है। सरकार ने अपने मनमाने रवैया और हिटलरशाही फैसलों से सबको परेशान कर रखा है। हालत इतनी खराब हो चुकी कि बुजुर्गों को उनके बुढ़ापे में पेंशन मिल पाना मुश्किल हो रही है। किसानों की हत्या हो रही है और महिलाओं के साथ रोजाना दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही है।
प्रदेश सरकार इनपर कोई नियंत्रण नहीं कर पा रही है। आप नेता वैभव जायसवाल ने कुछ घटनाओं का खुलासा करते हुए कहा कि कानपुर में आधार कार्ड के सत्यापन में विभागीय कर्मचारियों की धीमी रफ्तार का खामियाजा 54 हजार बुजुर्गोँ को भुगतना पड़ रहा है। उनको बुढापे का सहारा उनकी पेंशन नहीं मिल पा रही है। ये सभी बुजुर्ग विभागों के चक्कर काट रहे हैं। बांदा में बहन से अभद्रता का विरोध करने पर युवक की हत्या कर दी जाती है। इस तरह की एक नहीं अनेक घटनाएं हैं। पीलीभीत की महिला से भाजपा नेता और उसके नेता खुलेआम दुष्कर्म करते हैं और सरकार चुप बैठी रहती है। मथुरा में खेत पर चरी की रखवाली करने वाले किसान की बेरहमी से हत्या हो जाती है। अपराधों का बढ़ता ग्राफ बताता है कि आदित्यनाथ सरकार पूरी तरह से कानून व्यवस्था संभाल पाने में फेल साबित हो चुकी है। उसका अपने अधिकारियों पर भी कोई वश नहीं रहा है। प्रशासन मनमानी कर लोगों को केवल परेशान कर रहा है। वैभव जायसवाल ने योगी सरकार से तत्काल कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने और प्रशासन को चुस्त करने की मांग की है। जिससे प्रदेश की जनता सुरक्षित माहौल में अपना जीवन शांति प्रिय तरीके से जीवन यापन कर सके।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।