विश्वविद्यालय कैंपस बना अखाड़ा! परीक्षा के बाद छात्र एवं सुरक्षा गार्ड भिड़े, मचा हंगामा
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। विश्वविद्यालय परिसर में गुरुवार सुबह परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों और सुरक्षा कर्मियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना के बाद कैंपस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया। जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय में बीए की परीक्षा समाप्त होने के बाद सुबह करीब साढ़े नौ बजे छात्र बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान बैग को लेकर कुछ छात्रों के बीच विवाद हो गया। गेट पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने मामला शांत कराने की कोशिश की लेकिन बात बढ़ने पर बीए तृतीय वर्ष के छात्र रोहित पाठक और एक सुरक्षा गार्ड के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। आरोप है कि सुरक्षा गार्ड ने छात्र के साथ मारपीट की जिसका वहां मौजूद छात्रों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही समाजवादी छात्र सभा के नेता स्वदेश यादव समेत कई छात्र मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर नवाबाद थाना पुलिस विश्वविद्यालय पहुंची और स्थिति को संभालते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस ने छात्रों को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। वहीं छात्रों ने कुलपति को ज्ञापन सौंपकर छात्र उत्पीड़न रोकने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



