जनगणना 2027 की स्व-गणना शुरू, बेबी रानी मौर्य ने लोगों से की बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील
21 मई तक ऑनलाइन भर सकेंगे जानकारी, हर नागरिक बने डिजिटल जनगणना का हिस्सा
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना अभियान का गुरुवार से शुभारंभ हो गया। प्रदेश की महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री बेबीरानी मौर्य ने जनपदवासियों को शुभकामनाएं देते हुए इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील किया। उन्होंने कहा कि स्व-गणना के माध्यम से नागरिक स्वयं ऑनलाइन अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं जिससे भारत विश्व के सबसे बड़े डिजिटल जनगणना अभियानों में शामिल होगा। जिम्मेदार नागरिक होने के नाते प्रत्येक व्यक्ति को इस प्रक्रिया में शामिल होना चाहिए। 21 मई तक नागरिक ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। जानकारी भरने के बाद एसईआईडी जनरेट होगी जिसे 22 मई से 20 जून के बीच घर आने वाले प्रगणक के साथ साझा करना होगा। सत्यापन के बाद ही जनगणना प्रक्रिया पूर्ण मानी जाएगी। मंत्री जी ने लोगों से अपील किया कि अधिक से अधिक संख्या में ऑनलाइन स्व-गणना कर इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनायें।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



