रास व विप में प्रतिनिधित्व का मौका मिले तो बिना शर्त 2022 चुनाव में समर्थनः ध्रुवचंद जायसवाल | #TejasToday
सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
रास व विप में प्रतिनिधित्व का मौका मिले तो बिना शर्त 2022 चुनाव में समर्थनः ध्रुवचंद जायसवाल | #TejasToday
गोरखपुर। अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक गूगल मीट के माध्यम से हुई। इस दौरान संगठन को मजबूती देने, समाज को नई दिशा एवं राजनैतिक रूप से आगे बढ़ाने के विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ध्रुवचंद जायसवाल ने कहा कि भाजपा ने एक नहीं, बल्कि कई समाचार पत्रों के मालिकों को राज्यसभा में प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया है। मेरे समाज के लोगों ने जनसंघ से लेकर भाजपा तक साथ दिया है तथा आगे भी मिलेगा। यदि मेरे संगठन के सुझावों को स्वीकार किया गया या संगठन के विचारों से सहमत होंगे तो बिना शर्त आगामी विधानसभा चुनाव 2022 मे समर्थन देने को तैयार रहेंगे। इसी कड़ी में शीघ्र ही भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह से एक प्रतिनिधिमंडल मिलेगा। श्री जायसवाल ने कहा कि पत्रकारिता जगत से जुड़े स्वजातीय बंधु लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं। प्रतिदिन समाचार-पत्रों का प्रकाशन करके सरकार एवं समाज को अपना योगदान देशहित में कर रहे हैं। उनमें किसी एक बंधु को 2021 में ही राज्यसभा में प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिले। उन्होंने कहा कि विधान परिषद में सक्रिय पत्रकारिता, शिक्षा, न्याय पालिका, व्यापार, स्वास्थ्य व इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े स्वजातीय बंधु एवं भाजपा के प्रति निष्ठावान, सक्रिय कार्यकर्ताओं में से ही 2021 में प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिले। आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में वर्तमान तीनों विधायकों सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यापारी, शिक्षा जगत, पत्रकारिता, न्याय पालिका, स्वास्थ्य एवं इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े स्वजातीय एवं सामाजिक कार्यक्रमों को संचालित करते हैं। स्वजातीय बंधुओं को आगामी विधानसभा चुनाव में अनिवार्य रूप से टिकट दिया जाय जिससे समाज के हर वर्ग के लोगों को प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिल सके। उन्होंने बताया कि चर्चा में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश प्रभारी महिला मीना जायसवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला प्रीती रानी जायसवाल, सरिता जायसवाल प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, अनिता जायसवाल नगर अध्यक्ष प्रयागराज, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डा. संगम जायसवाल हण्डिया, अजय जायसवाल गोरखपुर, रामलखन जायसवाल कौशाम्बी, दीपक जायसवाल बलरामपुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मिथिलेश जायसवाल भदोही, लालजी जायसवाल प्रयागराज, रामजी जायसवाल प्रतापगढ़, राजू जायसवाल प्रदेश कोषाध्यक्ष, आशीष जायसवाल महासचिव प्रयागराज, राजीव जायसवाल मीडिया प्रभारी उत्तर प्रदेश, महिला पदाधिकारी स्वाती जायसवाल, मधु जायसवाल, निशा जायसवाल, नीतू जायसवाल, बबिता जायसवाल आदि सम्मिलित थी।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट