तृतीय विश्व युद्ध का कारण बनेगा व्हाट्सएप | #TejasToday
सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
तृतीय विश्व युद्ध का कारण बनेगा व्हाट्सएप | #TejasToday
वो गुड मॉर्निंग, गुड नाईट के मैसेज,
वो जीजा साला और भाई के मैसेज,
वो पाँच मुँह वाला रेगिस्तान में साँप मिला है,
वो नब्बे साल के ताऊ को खोया बाप मिला है,
वो हीरोइन क्यों साहिन बाग गयी थी?
वो पाक की नियत कभी नहीं सही थी।
मिर्ची नीम संग तुलसी से कोरोना हारेगा,
अमेरिका इस बार चीन में घुसकर मारेगा।
इन बेहूदा खबरों का कैसे निवारण होगा?
तृतीय विश्व युद्ध का व्हाट्सएप ही कारण होगा।
वो शुगर घटाने के नायाब तरीके,
वो पत्नी को मनाना ऐसे सीखें।
वो पृथ्वी से उल्का पिंड टकराने वाला है,
वो इमरान ओसामा का साला है।
वो एसएससी और प्राइमरी भर्ती वाला जीके,
वो दक्षिण दिशा की ओर ना छीकें।
वो खड़े हो पानी नहीं पीते हैं,
वो रामदेव बाबा बस फल खा जीतें हैं।
वो नेताओं में कौन सबसे बढ़िया हैं?
वो हर बीमारी का इलाज खड़ा धनिया है।
इन खबरों का कैसे निवारण होगा,
तृतीय विश्व युद्ध का बस व्हाट्स एप ही कारण होगा।
द्वापर में होता तो यह शकुनि और शिशुपाल का उदाहरण होता,
महाभारत भी इसी के कारण होता।
वो पितामाह का स्टेटस हमेशा सिंगल होता,
मोबाइल छीना जाता, न कि अज्ञात वास के लिए जंगल होता।
कान्हा चौबीस घंटे आनलाइन रहते,
सोलह हजार ग्रुप में वो ज्वाइन रहते।
वो कान्हा की डीपी अर्जुन संग दिखी है,
धृतराष्ट्र ने दुर्योधन के लिए विल लिखी है।
कर्ण अछूत है ,आई फोन नहीं यूज किया है,
द्रोण का फोन एकलव्य ने ओ एल एक्स से लिया है।
संजय को कुरुक्षेत्र की फोटो लेनी है,
पांडवो ने फ्लिपकार्ट से खरीद ड्रेस पहनी है।
इन खबरों का असर नहीं साधारण होता,
तब भी लड़ाई का मोबाइल ही कारण होता।
कृण ने नहीं गीता सार दिया होता,
कीपैड मोबाइल देकर पांडवों का उद्धार किया होता।
डा. प्रशांत सिंह
मो. 9161077087
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट