चोरी का वीडियो कैमरा समेत दो चोर गिरफ्तार

चोरी का वीडियो कैमरा समेत दो चोर गिरफ्तार

तेजस टूडे सं.
हिमांशु विश्वकर्मा
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हिनौती गांव में एक माह पूर्व वैवाहिक समारोह में वीडियो कैमरा सेट चोरी करने के मामले में पुलिस ने 4 चोरों में से दो चोरों को गिरफ्तार करते हुए चोरी के सामान बरामद करने का दावा किया है जबकि दो चोर फरार हो गये।
बताया जाता है कि 25 जून को सुदनीपुर निवासी शंभूनाथ मौर्य के लड़के का बारात हिनौती गांव में गया हुआ था। वैवाहिक समारोह को कवर करने के लिए वीडियो कैमरा का इस्तेमाल हो रहा था। रात में वीडियो कैमरामैन अपना सामान छोड़कर कहीं चला गया। पहले से घात लगाए चोरों ने वीडियो कैमरा सेट चोरी कर फरार हो गये जिसमें चोरी का अज्ञात मुकदमा मड़ियाहूं कोतवाली में पुलिस ने दर्ज किया। चोरी का खुलासा करने के लिए कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने संयुक्त रूप से काम करना शुरू किया।
बीते 22 जुलाई की सुबह 7:30 बजे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह को सूचना मिली कि हिनौती गांव में हुई चोरी के मामले में 4 अभियुक्त चोरी की योजना बनाने के लिए चोरारी नहर पुलिया के पास बैठे हुये। इसके बाद क्राइम ब्रांच टीम और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों अभियुक्त को गिरफ्तार करना चाहा तो उसमें से इमामशाहपुर निवासी यश सरोज पुत्र विनोद, अनिल पुत्र सोमनाथ पुलिस टीम को धक्का देते हुए भाग गये जबकि करण राजभर पुत्र राम आसरे राजभर ग्राम कल्याणपुर व रामकेश सरोज पुत्र सभासद सरोज निवासी ग्राम संतोषपुर थाना मड़ियाहूं को गिरफ्तार कर लिया गया।
दोनों चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने संतोषपुर गांव से एक घर के अंदर से वीडियो कैमरा, फोटो कैमरा एक एंड्राइड मोबाइल, बैग में रखा 1400 नगद, कैमरा स्टैंड समेत वीडियो कैमरा से संबंधित अन्य सामान बरामद कर लिया। पुलिस ने चोरों की गिरफ्तारी और बरामदगी को आधार मानते हुए दोनों को चालान न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी के दौरान सब इंस्पेक्टर नान्हू यादव, सुरेश राम यादव, कांस्टेबल मोहम्मद रिजवान, कांस्टेबल अजय सिंह, सुधीर यादव आदि शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA