योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर की तैयारियां शुरू

योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर की तैयारियां शुरू

पतंजलि योग परिवार ने हवन-यज्ञ के साथ शीतला धाम में पहला आमंत्रण देकर किया शुभारम्भ
जौनपुर। योग गुरु बाबा रामदेव की प्रेरणा से जन—जन तक योग, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों को पहुंचाकर लोगों को स्वस्थ बनाने के तहत पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में आयोजित हो रहे योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर की तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। पतंजलि योग परिवार के पदाधिकारियों द्वारा चौकियां में स्थित मां शीतला धाम में पूजा अर्चना करते हुये प्रथम आमंत्रण मां के चरणों में समर्पित करते हुये योग शिविर की तैयारियों का शुभारम्भ किया।
इस मौके पर पतंजलि योग समिति उत्तर प्रदेश के सह राज्य प्रभारी अचल हरीमूर्ति ने बताया कि यह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बहुत ही विशेष ढंग से किया जाता है जिसमें एक व्यक्ति को एक सौ से अधिक घंटों तक योग के क्रियात्मक और सैद्धांतिक अभ्यासों को कराकर पूरी तरह से पारम्गत किया जाता है। जिले स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त व्यक्ति को पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में 5 दिनों तक योग गुरु बाबा रामदेव के सानिध्य में रहकर एडवांस योग शिक्षक का प्रशिक्षण प्राप्त करना होता है। इसके बाद योग शिक्षक का प्रमाण पत्र प्राप्त होता है जिसके माध्यम से वह व्यक्ति वैश्विक स्तर पर योगाभ्यास को कराकर लोगों को स्वस्थ और समृद्ध बना सकता है।
उन्होंने बताया कि आज वैश्विक स्तर पर आंकड़ों को देखें तो अपना देश धीरे-धीरे डायबिटीज और हृदय रोगियों की राजधानी बनती जा रही है जो हम सभी के लिए एक चुनौती बनती जा रही है। हर घर तक योग को पहुंचाकर ऐसी चुनौतियों से निपटा जा सकता है। महर्षि पतंजलि के योग दर्शन के अनुसार आसन, ध्यान और प्राणायामों के माध्यम से ही आनंद तक पहुंचा जा सकता है, इसलिए हर व्यक्ति को सुव्यवस्थित ढंग से नियमित और निरन्तर योगाभ्यास को अपनी जीवनशैली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनाकर स्वस्थ रहते हुए लम्बे जीवन को पाया जा सकता है।
इस अवसर पर पतंजलि भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी शशिभूषण जी, शम्भूनाथ जी, डा हेमंत, रामकुमार जी, अरविन्द कुमार, अर्जुन सिंह, त्रियंबकम मिश्रा, विकास यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

——इनसेट——
पतंजलि योग परिवार की कार्यकारिणी
तहसील सदर के पतंजलि योग समिति के प्रभारी अरविन्द कुमार, महिला पतंजलि योग समिति की प्रियंका राजपूत, भारत स्वाभिमान के त्रियंबकम मिश्रा, पतंजलि युवा भारत के अर्जुन सिंह, पतंजलि किसान सेवा समिति के विरेन्द्र यादव, महिला पतंजलि योग समिति नगर क्षेत्र की क्षमा सिंह एवं पतंजलि योग समिति नगर क्षेत्र के दीपक मौर्य शामिल हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA