बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की गयी जान, एक घायल

बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की गयी जान, एक घायल

तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत सुल्तानपुर मार्ग स्थित बड़ागांव पुलिस चौकी के समीप सड़क दुघर्टना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बड़ागांव पुलिस चौकी के समीप बुधवार की सुबह लगभग 12 बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें सरपतहां थाना क्षेत्र के अररिया बाजार निवासी 22 वर्षीय मोनू अग्रहरि पुत्र जय प्रकाश अग्रहरि व 12 वर्षीय आदित्य गुप्ता पुत्र स्व भारत गुप्ता और सुल्तानपुर जनपद के करौंदी कला थाना क्षेत्र के बागर गांव निवासी 23 वर्षीय अरविंद पुत्र रामजी निषाद व 16 वर्षीय धीरज निषाद घायल हो गए। मौके पर मौजूद चौकी इंचार्ज मुन्ना लाल शर्मा ने एम्बुलेंस की मदद से चारों घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने अरविंद और मोनू को मृत घोषित कर दिया।
वहीं आदित्य की प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। मृतक अरविंद घर से बाइक पर सवार हो शाहगंज रेलवे स्टेशन पर मुम्बई जाने के लिए ट्रेन पकड़ने आ रहा था। अरसिया बाजार निवासी मोनू शाहगंज से अपने दुकान के लिए सामान खरीदकर घर जा रहा था लेकिन दोनों बाइकों की तेज रफ्तार के चलते आमने-सामने की भिड़ंत में दोनों चालकों की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA