दो व्यक्तियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर एक ही परिवार के चार लोगों को सुलाया मौत की नींद
पंजाब(पीएमए)। गुरदासपुर जिले का एक गांव गोलियां की गड़गड़ाहट से थर्रा उठा। देखते ही देखते चार लोगों को की जान चली गई। दो लोग घायल हो गए। घायलों को अमृतसर रेफर कर दिया गया है। घटना बटाला के गांव ब्लडवाल की है। चारों मरने वाले एक ही परिवार के हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। पूरे गांव में वारदात के बाद से सनसनी है।
घटना के बारे में जसपाल सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी गांव ब्लडवाल ने बताया कि आज सुबह उनके ही गांव के दो व्यक्तियों ने उनके परिवार पर ताबड़तोड़ गोली चला दी और पिता मंगल सिंह, उनके बेटे बबन दीप सिंह व दो भाइयों सुखविंदर सिंह और जसवीर सिंह को मौत के घाट उतार दिया जबकि दो भतीजे हरमनदीप सिंह और जश्नप्रीत सिंह भी गोली लगने से घायल हो गए हैं।
उन्हें घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उधर, सिविल अस्पताल प्रशासन ने दोनों घायलों को अमृतसर रेफर कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कुछ लोग इसे कथित प्रेम संबंध का मामला बता रहे हैं और कुछ इसे जमीन विवाद का रूप दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।