दो दिन पहले पति पत्नी को मायके छोड़ गया, हो गयी मौत
आकाशदीप
शाहजहांपुर। मायके में रह रही महिला को उसकी मां मायके छोड़ आई। दो दिन पूर्व महिला का पति उसे फिर मायके छोड़ गया। इसके बाद महिला की हालत बिगड़ गई। महिला के पिता ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार सुबह उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। पिता ने अनहोनी की आशंका जताई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजा। गौरतलब है कि थाना सिंधौली के ढकिया हमीदनगर गांव निवासी सुधीर कुमार ने बताया कि बेटी मानसी की उम्र लगभग 24 साल थी।
बेटी की शादी डेढ़ साल पूर्व लखीमपुर खीरी जिले के रहने वाले शिवम से की थी। बेटी आठ माह से मायके में रह रही थी। ससुराल वाले उसे लेने नहीं आ रहे थे। दहेज की मांग कर रहे थे। बुधवार को पत्नी ऊषा बेटी को उसके मायके छोड़ आई थीं। सुधीर कुमार ने बताया कि दो दिन पूर्व दामाद बेटी को सड़क पर छोड़ गया था। हालत बिगड़ने पर बेटी को स्थानीय डाक्टर को दिखाया। मेडिकल कालेज लाकर बेटी को भर्ती कराया। सोमवार की सुबह बेटी की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस को सूचना दी गई जिस पर मौके पर पहुँची ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।