Tuesday, March 10, 2026
HomeVaranasiअनियमितता के आरोप में नपे दो कोटेदार, दुकानें निलम्बित

अनियमितता के आरोप में नपे दो कोटेदार, दुकानें निलम्बित

-

जितेन्द्र चौधरी वाराणसी। सस्ते गल्ले की दुकानों में अनियमितता के आरोप में दो कोटेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया जबकि इन दोनों की दुकानों सहित कुल 6 दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिये गये। गत दिनों सार्वजनिक वितरण प्रणाली की उचित दर दुकानों पर चलाए गए छापेमारी अभियान और प्राप्त शिकायतों की पुष्टि होने पर यह कार्रवाई हुई। जिला प्रशासन को विभिन्न माध्यमों से मिली शिकायत के बाद कोटेदारों की कार्यप्रणाली की जांच कराई गई थी जिसमें कई सस्ते गल्ले की दुकानों पर भारी अनिमीयता पाई गई। इसके तहत चितौरा ग्रामसभा के कोटेदार प्रदीप कुमार और चेतगंज प्रखंड के कोटेदार शीतला शंकर के विरुद्ध ईसी एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकता दर्ज कराई गई है। साथ ही इन दो दुकानों सहित कुल 6 दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। उसमें ग्रामसभा बेलवरिया स्थित अनिल सिंह उर्फ शमशेर सिंह की दुकान, भेलूपुर के महेश प्रसाद के सीसी स्टोर तथा उनकी उचित दर की दुकान, कोतवाली प्रखंड में जगदीश प्रसाद की दुकान शामिल है। एडीएम नागरिक आपूर्ति ने इन कार्यवाहियों की जानकारी देते हुए बताया कि उपभोक्ताओं की प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने सस्ते गल्ले की दुकानदारों को सचेत किया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नियमानुसार खाद्यान्न का वितरण हो। इसके अंतर्गत अंतोदय कार्डधारकों को 20 किलो गेहूं और 15 किलो चावल मुफ्त बांटे। साथ ही पात्र गृहस्थी कार्डों में मनरेगा जॉबकार्ड, श्रम विभाग में पंजीकृत एवं नगर निकाय में रजिस्टर्ड क्रियाशील श्रमिकों को निःशुल्क प्रति यूनिट के अनुसार 3 किलो गेहूं तथा 2 किलो चावल प्रति यूनिट के अनुसार वितरण किया जाए। उन्होंने कहा कि इस पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को पहले की तरह निर्धारित मूल्य पर ही राशन वितरित करें। नियम के अनदेखी पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

जितेन्द्र चौधरी
वाराणसी। सस्ते गल्ले की दुकानों में अनियमितता के आरोप में दो कोटेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया जबकि इन दोनों की दुकानों सहित कुल 6 दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिये गये। गत दिनों सार्वजनिक वितरण प्रणाली की उचित दर दुकानों पर चलाए गए छापेमारी अभियान और प्राप्त शिकायतों की पुष्टि होने पर यह कार्रवाई हुई।

जिला प्रशासन को विभिन्न माध्यमों से मिली शिकायत के बाद कोटेदारों की कार्यप्रणाली की जांच कराई गई थी जिसमें कई सस्ते गल्ले की दुकानों पर भारी अनिमीयता पाई गई। इसके तहत चितौरा ग्रामसभा के कोटेदार प्रदीप कुमार और चेतगंज प्रखंड के कोटेदार शीतला शंकर के विरुद्ध ईसी एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकता दर्ज कराई गई है। साथ ही इन दो दुकानों सहित कुल 6 दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।

उसमें ग्रामसभा बेलवरिया स्थित अनिल सिंह उर्फ शमशेर सिंह की दुकान, भेलूपुर के महेश प्रसाद के सीसी स्टोर तथा उनकी उचित दर की दुकान, कोतवाली प्रखंड में जगदीश प्रसाद की दुकान शामिल है। एडीएम नागरिक आपूर्ति ने इन कार्यवाहियों की जानकारी देते हुए बताया कि उपभोक्ताओं की प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने सस्ते गल्ले की दुकानदारों को सचेत किया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नियमानुसार खाद्यान्न का वितरण हो।

इसके अंतर्गत अंतोदय कार्डधारकों को 20 किलो गेहूं और 15 किलो चावल मुफ्त बांटे। साथ ही पात्र गृहस्थी कार्डों में मनरेगा जॉबकार्ड, श्रम विभाग में पंजीकृत एवं नगर निकाय में रजिस्टर्ड क्रियाशील श्रमिकों को निःशुल्क प्रति यूनिट के अनुसार 3 किलो गेहूं तथा 2 किलो चावल प्रति यूनिट के अनुसार वितरण किया जाए। उन्होंने कहा कि इस पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को पहले की तरह निर्धारित मूल्य पर ही राशन वितरित करें। नियम के अनदेखी पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

LATEST POSTS

वृंदा नगर विकास समिति के होली मिलन समारोह में जमकर उड़े गुलाल

वृंदा नगर विकास समिति के होली मिलन समारोह में जमकर उड़े गुलाल गुलाब की पंखुड़ियों से कालोनीवासियों ने मंत्री संग जमकर खेली होली होली...

एनडीआरएफ ने सघन पौधरोपण अभियान में किया उत्साहपूर्ण प्रतिभाग

एनडीआरएफ ने सघन पौधरोपण अभियान में किया उत्साहपूर्ण प्रतिभागतेजस टूडे ब्यूरो जितेन्द्र सिंह चौधरी/अतुल राय वाराणसी। गंगा तट पर डोमरी से सैदाबाद क्षेत्र तक वृहद एवं...

बच्चों ने शिक्षकों संग खेली फूलों की होली, लिया आशीर्वाद

बच्चों ने शिक्षकों संग खेली फूलों की होली, लिया आशीर्वादतेजस टूडे ब्यूरो जितेन्द्र सिंह चौधरी/अतुल राय वाराणसी। रंगों का पर्व होली बुराई पर अच्छाई की जीत...

फार्मर रजिस्ट्री अभियान तेज, 8 तहसीलों के लिये 8 प्रचार वाहन रवाना

फार्मर रजिस्ट्री अभियान तेज, 8 तहसीलों के लिये 8 प्रचार वाहन रवानातेजस टूडे ब्यूरो देवी प्रसाद शर्मा आजमगढ़। जनपद में किसान हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular