झूठ के साये से निकला सच
वरिष्ठ सहायक सुनील कुमार को मिली क्लीन चिट
अब छवि बिगाड़ने वालों पर कार्यवाही का संकल्प
तेजस टूडे सं.
केएस यादव
जौनपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सिद्दीकपुर में लाखों के घोटाले के आरोपों में घिरे वरिष्ठ सहायक सुनील कुमार को अंततः न्याय मिल गया। महीनों तक अपमान और संदेह के बीच जूझते सुनील को विभागीय जांच में पूरी तरह क्लीन चिट मिल चुकी है। अब वे उन लोगों के खिलाफ कार्यवाही की तैयारी में हैं जिन्होंने झूठे आरोप लगाकर न केवल उनकी छवि धूमिल किया, बल्कि उनके आत्म—सम्मान को भी ठेस पहुंचायी।
बताते चलें कि वर्ष 2019 से 2021 के बीच प्रायोगिक परीक्षाओं के नाम पर साढ़े 4 लाख के रूपये के गबन का मामला सामने आया था। आरोप था कि फर्जी दस्तावेजों और अवैध नियुक्तियों के जरिये यह राशि गबन की गयी। इसी कड़ी में सुनील कुमार का नाम भी सामने लाया गया था लेकिन अब वह खुद सामने आकर बताये कि मेरे खिलाफ यह पूरा षड्यंत्र रचा गया। मेरी ईमानदारी पर सवाल उठाकर झूठी शिकायत की गयी। यहां तक कि जनपद के एक विधायक का नाम आगे करके राजनीतिक रंग भी देने की कोशिश की गयी। अफवाह उड़ायी गयी कि उनके पत्र से मेरा तबादला हुआ जबकि यह पूरी तरह झूठ है। उन्होंने कहा कि इस आरोप ने मुझे अंदर तक झकझोर दिया था लेकिन मुझे सत्य पर भरोसा था। आज मैं निश्चिंत हूं कि सत्य की जीत हुई है। फिलहाल वह स्वास्थ्य सम्बन्धित परेशानियों से जूझ रहे हैं। जैसे ही वे स्वस्थ होंगे, वे कानूनी लड़ाई का रास्ता अपनाकर अपनी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वालों को न्याय के कटघरे में लाने का संकल्प ले चुके हैं।
——इनसेट——
ऐसे लोग उत्तीर्ण कराने के नाम पर परीक्षार्थियों से लेते हैं धन
सुनील कुमार ने बताया कि जो लोग मेरे ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं, वह लोग खुद अपने अन्दर देखें। ऐसे लोग आईटीआई परीक्षार्थियों को उत्तीर्ण कराने के नाम पर निजी आईटीआई स्कूलों के माध्यम से धनउगाही करते हैं।
——इनसेट——
प्राचार्य से वार्ता का प्रयास रहा असफल
संस्थान के प्राचार्य मनीष पाल के मोबाइल नम्बर 9450435332 एवं 9140524117 उपरोक्त प्रकरण में वार्ता करने के लिये कई बार कोशिश की गयी परन्तु किन्हीं कारणवश उन्होंने न कॉल रिसीव किया और न ही काल बैक किया। ऐसे में इस प्रकरण को लेकर उनसे वार्ता का प्रयास असफल रहा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














