सुप्रसिद्ध बबुरिहा धाम में भण्डारे का हुआ आयोजन
तेजस टूडे ब्यूरो
कोशिश जायसवाल
महराजगंज, रायबरेली। सुप्रसिद्ध बबुरिहा धाम में बाबा हरिदास जी महाराज की तपोस्थली पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
जिसमें बड़ी तादाद में लोगों ने बाबा की तपोस्थली का दर्शन करके प्रसाद ग्रहण किया। बताते चले कि बबुरिहा धाम में बाबा लक्ष्मण दास उर्फ लल्लू दास के संयोजकत्व में भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र ही नहीं दूर दराज से जाने-माने साधु संत भी शामिल हुए। बता दें कि साल भर में इस तपोस्थली पर दो बार विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर बबुरिहा धाम में पहुंचे भक्त श्रद्धालुओं ने कुटी का दर्शन कर प्रसाद वितरण में बड़ी तादात में लोग शामिल हुए वही भंडारा देर रात तक चलता रहा। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






