HomeTrendingरवीन्द्रनाथ टैगोर की जयन्ती पर श्रद्धा सुमन अर्पित

रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयन्ती पर श्रद्धा सुमन अर्पित

  • रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयन्ती पर श्रद्धा सुमन अर्पित

तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
सुमेरपुर, हमीरपुर। स्थानीय कस्बे में देशभक्तों की देश के प्रति भूमिका को देखते हुए वर्णिता संस्था के तत्वावधान में विमर्श विविधा के अन्तर्गत जिनका देश ऋणी के तहत संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने एक बेमिसाल देशभक्त रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि रवीन्द्रनाथ टैगोर सही अर्थों में एक महान राष्ट्रवादी रचनाकार थे। देश के प्रति उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इनका 7 मई 1861 को कोलकाता के जोडासाकी ठाकुरबाड़ी मे देवेन्द्र नाथ टैगोर तथा शारदा देवी के घर जन्म हुआ था। ये प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त कर कानूनी शिक्षा प्राप्त करने लन्दन गये किन्तु बिना डिग्री प्राप्त किये वापस लौट आए। ये उच्च कोटि के राष्ट्रवादी साहित्यकार थे। इन्होंने जन गण मन और आमार सोनार बांग्ला नामक दो राष्ट्रगान लिखे। जो भारत तथा बांग्लादेश के राष्ट्रगान हैं। कालांतर में इनका 7 अगस्त 1941 को कोलकाता में ही निधन हो गया। इस अवसर पर प्रेमसागर, महावीर प्रजापति, राम नरायन सोनकर, दयाराम सोनकर, पंकज सिंह, रिचा, भोलू सिंह, सतेन्द्र, अजय गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read