प्रकृति का कहर: ज्येष्ठ मास में दिखा सावन—भादो जैसा नजारा
तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
सुमेरपुर, हमीरपुर। मंगलवार के बाद गुरुवार को सुबह मौसम में फिर बदलाव हुआ और ज्येष्ठ मास में सावन भादौं जैसा नजारा दिखा। तेज हवाओं के साथ बदरा जमकर बरसे। इससे सबकुछ तरबतर हो गया। मौसम का यह रूप देखकर किसान भौचक हो गया है। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से सैकड़ो पेड़ धराशाई हो गए और पलरा विदोखर मार्ग में पेड़ टूट जाने से जाम हो गया। बारिश के चलते ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है। गत मंगलवार को बारिश और आंधी ने जमकर कहर बरपाया था। बुधवार को गनीमत रही मगर गुरुवार को सुबह मौसम ने अचानक फिर पलटी मारी और सुबह 8 बजे तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। ज्येष्ठ मास में सावन भादौ जैसा नजारा नजर आया। आधे घंटे की बारिश से सबकुछ तरबतर हो गया। तेज आंधी के चलते खेत खलिहान में खड़े सैकड़ो पेड़ धराशाई हो गये। विदोखर पलरा मार्ग में बबूल का पेड़ उखड़कर सड़क पर जा गिरा। इससे यह मार्ग ठप हो गया। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के चलते सुमेरपुर द्वितीय एवं विदोखर विद्युत सब स्टेशन से जुड़े करीब एक दर्जन गांवों की आपूर्ति प्रभावित हो गई। दिन भर इनमें मरम्मत कार्य होता रहा। बारिश के चलते गेहूं खरीद केंद्रों के बाहर पड़ा किसानों का गेहूं भीग गया। गुरुवार को किसी भी केंद्र पर खरीद कार्य नहीं हुआ। किसान दिन में धूप निकलने के बाद गेहूं सुखाता नजर आया। प्रकृति का यह रूप ज्येष्ठ मास के शुरुआत में देखकर किसान भौचक रह गया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



