केराकत में धू-धू कर जला ट्रांसफार्मर, टला बड़ा हादसा
963163
केराकत में धू-धू कर जला ट्रांसफार्मर, टला बड़ा हादसा
शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर में लगी आग
तेजस टूडे सं.
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सिहौली चौराहे के पास लगा ट्रांसफार्मर सोमवार को शॉर्ट सर्किट की वजह से धू-धू कर जलने लगा। ट्रांसफार्मर को जलता देख आस-पास के दुकानदार समेत राहगीरों में अफरा—तफरी मच गई और दुकान बंद कर भागने लगे। देखते ही देखते लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ से किसी ने विद्युत विभाग कर्मचारी को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर कर्मचारी मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने में जुट गए कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।