Homeहापुड़यातायात नियमों का नहीं हो रहा पालन, उड़ रहीं धज्जियां

यातायात नियमों का नहीं हो रहा पालन, उड़ रहीं धज्जियां

यातायात नियमों का नहीं हो रहा पालन, उड़ रहीं धज्जियां

अनिल कश्यप
हापुड़। जनपद में यातायात नियमों का पालन करने को लेकर लोगो मे गंभीरता बिल्कुल नहीं दिखाई दे रही है। यातायात पुलिस की लापरवाही के कारण वाहन चालक खुलेआम नियमों का उल्लंघन करते दिखाई दे रहे है। नाबालिग बच्चे हापुड़ की सड़कों पर बिना लाईसेंस के वाहनों को दौड़ा रहे हैं लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल औपचारिकता निभाई जा रही है।

जनपद में यूं तो जगह जगह ट्रैफिक पुलिस व थाना पुलिस समय-समय पर शहर के अलग-अलग जगहों पर चेकिंग अभियान चलाती रहती है। बावजूद इसके शहर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों पर कोई असर पड़ता दिखाई नहीं दे रहा है। जनपद में यातायात नियमों का खुलेआम मजाक मनाया जा रहा है। इतना ही नहीं, अब तो हापुड़ के मुख्य मार्गो पर नाबालिग बिना किसी डर के वाहनों को दौड़ा रहे है। शहर के लगभग सभी जगहों पर नियमों का माखौल उड़ाया जा रहा है लेकिन कार्रवाई को लेकर पुलिस जरा भी गंभीर नहीं दिखाई दे रही है। बता दें कि यह तस्वीर हापुड़ के मुख्य चौराहे तहसील चौराहे से ली गई है तस्वीरों में साफ तौर से देखा जा सकता है कि नाबालिग किस तरह नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। बावजूद इसके नियमों के पालन को लेकर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
माता-पिता को भी समझनी चाहिये जिम्मेदारी
बता दें कि यातायात नियमों का पालन कराने के लिए न केवल ट्रैफिक पुलिस जिम्मेदार है, बल्कि जो माता-पिता अपने बच्चों को इतनी कम उम्र में दुपहिया वाहन चलाने के लिए दे देते हैं, उन्हें भी इस पर विचार करना चाहिए। उन्हें अपने बच्चों को कम उम्र में वाहन चलाने की सलाह नहीं देनी चाहिए। नाबालिग होने व ड्राइविंग लाइसेंस ना होने की वजह से इन बहनों का चालान तो हो सकता है लेकिन यदि इस दौरान कोई हादसा हेाता है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा? यह एक बड़ा सवाल है जिस पर हर उन माता-पिता को विचार करना चाहिए जो इतनी कम उम्र में अपने बच्चों को दुपहिया वाहन दे देते हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read