Jaunpur News : हाईटेंशन बिजली खम्भे में फांसी लगाकर अधेड़ ने दी जान
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मुरारा गांव में बीती रात एक अधेड़ ने हाईटेंशन बिजली के खंभे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सोमवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुभाष कुमार पुत्र मिश्री लाल रोज की भांति खाना खाकर सो गये सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो सुबास को अपने विस्तर न देख इधर उधर खोजने लगे।

सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए जा रहे थे तो बिजली के खंभे पर लटकता शव देख हड़कंप मच गया देखते ही देखते खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। बिजली के खंभे से लटकता शव की खबर जब परिजनों को हुई तो आनन-फानन में घटनास्थल पहुंचे तो शव को देख पैरो तले से जमीन खिसक गई घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से खंभे से शव को नीचे उतार पोस्टमार्टम हेतु भेजा। परिजनों के मुताबिक सुभाष कुछ दिनों से मानसिक बीमारी से पीड़ित थे। परिजन ने मानसिक बीमारी के चलते आत्महत्या की थाने में तहरीर दी है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















