महिला हिंसा के खिलाफ मशाल जुलूस निकाला गया

महिला हिंसा के खिलाफ मशाल जुलूस निकाला गया

निलेश त्रिपाठी
जंसा, वाराणसी। लोक समिति व आशा ट्रस्ट संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को चौखण्डी भाऊपुर बाजार में सैकड़ों लोगों ने महिला उत्पीड़न, लैंगिक भेदभाव, घरेलू महिला हिंसा के खिलाफ मशाल जुलूस निकाल कर विरोध किया। मशाल जुलूस चौखण्डी रेलवे क्रासिंग से प्रारंभ होकर भाऊपुर बाजार होते हुए मानसरोवर पोखरा तक गयी। जुलूस में शामिल सैकड़ों महिलाएं, लड़कियां और युवाओं ने घरेलु महिला हिंसा बन्द करो भ्रूण हत्या पर रोक लगाओ, बाल विवाह बंद करो, तिलक दहेज़ छोडो जाती पाती तोड़ो, भीख नही अधिकर चाहिए जीने का सम्मान नाका चाहिए, औरत भी जिन्दा इंसान नही भोग की वह सामान, यौन हिंसा पर रोक लगाओ आदि नारे लगाये और महिला हिंसा कन्या भ्रूण हत्या, दहेज, गैरबराबरी, लड़कियों के यौन उत्पीड़न को जड़ से मिटाने का संकल्प लिया।

इस दौरान नुक्कड़ सभा व पर्चा बाँटकर करके लोगों को महिला हिंसा के खिलाफ जागरूक किया गया। लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर ने कहा कि महिला हिंसा विरोधी पखवाडा 25 नवंबर से चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतिम दिन 16 दिसम्बर को निर्भया दिवस पर मेंहदीगंज से राजा तालाब तहसील तक रैली व पदयात्रा का आयोजन किया गया है जहाँ राष्ट्रपति को सम्बोधित 5 सूत्रीय मांगपत्र उपजिलाधिकारी को सौपा जायेगा।

कार्यक्रम में अनीता, सोनी, आशा, सरोज, रामबचन, शिवकुमार, मनजीता, सरीता, चंदा, बदामा, बबली, आशा, सुदामा, अनिता, धन्नी, गीता, पूजा, सपना आदि लोग शामिल रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व अनीता ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनजीता एवं संचालन सोनी ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent