जिला उद्योग केन्द्र परिसर में तीन दिवसीय वृहद रोजगार मेला सम्पन्न

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। उपायुक्त उद्योग केशव राम वर्मा ने बताया कि 3 दिवसीय वृहद रोज़गार मेले के तीसरे दिन वृहस्पतिवार को जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र के परिसर में वृहद ऋण वितरण मेले का आयोजन हुआ। अग्रणी जिला प्रबन्धक इंडियन बैंक, भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया एवं यूनियन बैंक आफ इण्डिया द्वारा प्रतिभाग किया गया। उपायुक्त उद्योग श्री वर्मा के निर्देशन में बैंको से निरस्त पत्रावलियों तथा बैंक में लम्बित पत्रावलियों के लगभग 450 आवेदकों को फोन से सूचित करते हुए वृहद ऋण मेलेे में प्रतिभाग करते हुए 150 आवेदकों के ऋण विषयक त्रुटियों को ठीक करवाकर बैंकों को पुनः प्रेषित किया गया है।







