विश्व शौचालय दिवस पर पूरनपुर को मिली आधुनिक सौगात

  • विश्व शौचालय दिवस पर पूरनपुर को मिली आधुनिक सौगात

  • तहसील के सामने आधुनिक शौचालय एवं लग्जरी मोबाइल टॉयलेट का उद्घाटन

तेजस टूडे ब्यूरो
चुन्नन खां
पीलीभीत। सुलभ शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराना है। तहसील के सामने शौचालय निर्माण से तहसील आने वाले फरियादियों, राहगीरों और अन्य नागरिकों को सुविधा मिलने की उम्मीद है। इस मौके पर नगर पालिका परिषद के सम्मानित सभासदगण, अधिशासी अधिकारी (EO) एजाज अहमद, नगर पालिका का समस्त स्टाफ तथा नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए जनसहभागिता के महत्व पर भी जोर दिया गया। स्वच्छ पूरनपुर, स्वस्थ पूरनपुर का संकल्प नगर में आधुनिक शौचालय और मोबाइल टॉयलेट की शुरुआत को सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है। अब जरूरत इस बात की है कि इन सुविधाओं का नियमित रखरखाव और साफ-सफाई सुनिश्चित हो, ताकि नागरिकों को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके। नगर पालिका की इस पहल से पूरनपुर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के अभियान को नई गति मिलने की उम्मीद है।