यह जेई निकले घोटालों की दुनिया के बादशाह
हर बार सजा पाने के बाद घोटालों की दुनिया में कदम बढ़ाते गये जेई
तैनाती लखीमपुर व बादशाहत सीतापुर के परसेण्डी ब्लाक में…
विशाल रस्तोगी
सीतापुर। पुष्पेन्द्र जेई को जितनी बार प्रशासन ने सजा दी, उस सजा को पाने के बाद जेई घोटालों की दुनिया में एक और कदम बढ़ते गये और आज उनका तबादला गैरजनपद लखीमपुर में कर दिया गया है लेकिन घोटालों का काला साम्राज्य परसेण्डी बना हुंआ है। जेई ने घोटालों का तिलिस्म और मायाजाल परसेण्डी में रचा है। उससे प्रधान भी परेशान हो उठे हैं और सचिव तो अपना तबादला करवाने में जुटे गये हैं। यह कोई जुबानी दहशत नहीं है, बल्कि परसेण्डी के बच्चे बच्चे की जुबान पर इस समय जेई के काले सामाराज्य का नाम छाया हुआ हैं। चर्चा यह भी है कि घोटालों से पैदा की गयी रकम और जो अपने जीवन भर की कमाई पुष्पेन्द्र ने परसेण्डी ब्लाक में अपने तिलिस्म को मजबूत करने में जुटा दी है।

यहां तक कि परसेण्डी का ब्लाक प्रमुख भी जेई की कठपुतली है। ब्लाक प्रमुख जेई कमा आदमी है और चुनाव में सारा पैसा जेई ने ही खर्च किया और ब्लाक प्रमुख जेई के इशारों पर काम करें। इसके लिये जेई ने अपने दो करीबियों को ब्लाक की निगरानी करने के लिये लगा दिया है। चर्चा यह भी है कि घोटालों सहित अन्य मदों से अब तक जेई ने जो रकम जोड़ी थी, वह जेई ने परसेण्डी ब्लाक में अपना काला साम्राज्य स्थापित करने में लगा दी है।
सोचनीय है कि जब एक जेई ने अपनी पूरी पूंजी अपने काले तिलिस्म को मजबूत करने में लगा दी है तो आगामी स्थिति क्या होने वाली है? ब्लाक प्रमुख को जिताने के लिये जेई ने अपने खर्च से तमाम बीडीसी सदस्यों को चुनाव में उतारा और उनको जितवाया। आज पसेण्डी ब्लाक के अधिकांश लोग जेई की काली दुनिया के गुलाम होते जा रहे हैं। इस इसकी चर्चा होने लगी है और कहा जाने लगा है। इस मसले की जानकारी प्रशासन और शासन को देना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो परसेण्डी में विकास के नाम पर केवल घोटाले ही होंगे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








