पीएम के कार्यक्रम जा रहीं महिलाओं को बस से उतारने वाले पर कार्यवाही न कर सके जिम्मेदार
पीएम के कार्यक्रम में जाने को जा रही थीं महिलाएं
अनुभव शुक्ला
सलोन, रायबरेली। सरकार ने नारी सशक्तिकरण पर भले ही जोर दिया हो किन्तु सलोन ब्लाक कि स्वयं सहायता समूह कि महिलाएं ब्लाक मिशन मैनेजर रजनीश की तानाशाही रवैए से असहाय हो चुकी हैं। आने वाले विधान सभा के चुनाव में योगी सरकार भले ही एक बार उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने को ठान लिया हो किन्तु सरकार कि नैय्या डुबोने में कुछ भ्रष्ट अधिकारी तो लगे ही हुए हैं साथ ही भाजपा संगठन के पदाधिकारियों कि जनसमस्याओं को अनसुना कर देना भी कहीं न कहीं मील का पत्थर साबित हो सकता है। ताजा मामला जिले के सलोन ब्लाक का है जहां बीते दिनांक 21 दिसम्बर को प्रयागराज में लगे पीएम के कार्यक्रम में जाने को तैयार स्वयं सहायता समूह कि महिलाओं को सूचना देकर बुलाया गया था।

बहुत ही उत्साह से महिलाये पीएम के कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आई उनका नाम लिखा गया, आधार कार्ड भी जमा करवाया गया, गले में लटकाने हेतु फीता भी देकर बस में तो बैठा दिया गया किन्तु चंद मिनटों में सलोन ब्लाक मिशन मैनेजर रजनीश ने महिलाओं को डांटकर अपमानित करते हुए बस से नीचे उतार दिया था। जिस पर लगभग 30 महिलाएं ब्लाक परिसर में धरने पर बैठकर नारेबाजी करने लगी थी। सुबह से औरतें बिना कुछ खाए ब्लाक परिसर में बैठ कर पीएम के कार्यक्रम में जाने को बस का इंतजार भी करती रही पर बेरहम बने सलोन ब्लाक के भ्रष्ट अधिकारी व भाजपा संगठन के पदाधिकारियों ने सूचना देने के बावजूद महिलाओं के दर्द को नहीं समझा। अंत में महिलाओं को बैरंग वापस लौटना पड़ा। इस मामले कि शिकायत बीजेपी जिलाध्यक्ष रामदेव पाल से भी कि गई थी किन्तु भ्रष्ट कार्यशैली से चर्चित व बीजेपी कार्यकर्ताओं कि पीड़ा को अनसुना करने वाले बीजेपी जिला अध्यक्ष रामदेव पाल ने भी मामले को संज्ञान में नहीं लिया जिससे अभद्र ब्लाक मिशन मैनेजर रजनीश के ऊपर कार्यवाही होना पत्थर में दूब उगाने जैसा है।
इस पूरे मामले से स्पष्ट है कि चुनावी माहौल में गलती ब्लाक के अधिकारियों व भाजपा संगठन ने भले ही किया हो पर रुष्ट महिलाओं का कोप 2022 चुनाव मे निकल सकता है। महिलाओं का कहना है कि यदि कार्यक्रम में ले नहीं जाना था तो बुलाकर गले में फीता लटकवाकर बस पर क्यूं बैठाया गया। रैली के लिए भीड़ इकट्ठी करने के लिए गांव-गांव साधन भेजा जाता है। हम महिलाएं तो ठंडी में चलकर ब्लाक तक आये थे, उस पर बीएम एम रजनीश ने बस से उतारकर अपमानित किया। स्वयं सहायता समूह कि महिलाओं ने पीएम व सीएम के नाम पत्र भी लिखकर भेज कर कार्यवाही कि मांग किया है। 10 दिन में कार्यवाही न होने पर डीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठने कि बात कही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।





