इस जिलाधिकारी को मिला तबादला का तोहफा, पढ़िए पूरी खबर…
अब नये जिलाधिकारी बनाये गये नगेन्द्र सिंह
रूपा गोयल
बांदा। जिले में 1 साल 85 दिन का समय बहुत ही अछी तरह से बीतने के बाद जिलाधिकारी का उस दिन तबादला हो गया। जिस दिन उनका जन्मदिन था और जन्मदिन मनाते समय ही मेल में तबादले की सूची आ गयी और नयी जिम्मेदारी के साथ में दूसरे झिले के जिलाधिकारी का पद भी दे दिया गया है। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल जनपद में 450 दिन की पारी खेलकर आखिर आउट हो गईं। शासन ने उनका तबादला करते हुए यहां आईएएस नागेंद्र सिंह को जिम्मेदारी सौंपी है। वह एक-दो दिन में यहां अपना चार्ज लेंगे।
बता दें कि अपने करीब 1 साल 3 माह के कार्यकाल में दुर्गा शक्ति नागपाल ने अवैध खनन पर अंकुश लगाने के साथ कई सराहनीय कार्य किए। 2010 बैच की आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने दो अप्रैल 2023 को जनपद में जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया। अपनी तेज तर्रार कार्यशैली के लिए प्रसिद्ध डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने अपने कार्यकाल के शुरुआती दौर में अवैध खनन और परिवहन पर चाबुक चलाया। इसका विरोध भी माननीयों से लेकर ठेकेदारों ने किया लेकिन वह खुद खदानों में पहुंची और कार्रवाई की। इसके अलावा उन्होंने जल संरक्षण सहित लोकसभा चुनाव में बेहतर मतदान के लिए भी सराहनीय कार्य किया।
बताया जाता है कि 25 जून को उनका जन्म दिन भी था। जन्मदिन मनाते समय उनके पास तबादले का मेल आया। अभी यह पता नहीं चला कि उनको कहां की जिम्मेदारी सौंपी है, परंतु बताया गया कि उन्हें प्रतीक्षारत रखा गया है। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल 2 अप्रैल 2023 को जनपद में जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया। अपनी तेज—तर्रार कार्यशैली के लिए प्रसिद्ध डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने अपने कार्यकाल के शुरुआती दौर में अवैध खनन और परिवहन पर चाबुक चलाया। इसी के साथ में शहर के 3 चौराहों का शुंद्रीकरन भी कराया। इसी के साथ नगर पालिका और लोकसभा चुनाव को भी कराने के बाद जैसे ही जन्मदिन मनाया जा रहा था, उसी समय उनके तबादले का मेल भी आ गया और उनको प्रदेश के दूसरे जिले के नयी जिम्मेदारी भी दे दी गयी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













