आठ बकरी उठा ले गये चोर, जांच में जुटी पुलिस
तेजस टूडे सं.
अमित जायसवाल
चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के हटवा (टांड़) व थुंही गांव से सोमवार रात चोर 5 बकरी व 3 बकरा चुरा ले गए जबकि दो बकरी के बच्चे बच गए। सुबह जानकारी होने पर पशुपालकों ने पुलिस को लिखित सूचना दी। पुलिस छानबीन कर रही है।
विदित हो कि हटवा (टांड़) निवासी विजय बहादुर पाल व फेंकू कन्नौजिया जीविकोपार्जन के लिए घर पर बकरी का पालन किया है। सोमवार शाम को पशुओं को खिला कर बांधकर सो गये। रात में चोर विजय बहादुर का 3 बकरी व 1 बकरा व फेंकू का 2 बकरी व 2 बकरा चुरा ले गये जबकि विजय के 2 बकरी के बच्चे बच गये। सुबह जानकारी होने पर भुक्तभोगियों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिसिया छानबीन शुरू हो गयी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












