प्रदेशस्तरीय सीनियर महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिये जनपदीय चयन/ट्रायल्स

प्रदेशस्तरीय सीनियर महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिये जनपदीय चयन/ट्रायल्स

तेजस टूडे ब्यूरो
संजय श्रीवास्तव एडवोकेट
जौनपुर। क्रीड़ा अधिकारी डॉ0 अतुल सिन्हा ने बताया कि खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के तत्वावधान में खेल विभाग उ0प्र0 एवं उ0प्र0 बॉक्सिंग एसोसिएशन के समन्वय से प्रदेश स्तरीय खेल समन्वय सीनियर महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 14 से 17 नवम्बर तक स्पोर्ट्स स्टेडियम बुलन्दशहर में किया जा रहा है। Case registered against fourउक्त के क्रम में जनपद के सीनियर महिला बॉक्सिंग खिलाड़ियों का जनपदीय चयन परीक्षण 8 नवम्बर को पूर्वान्ह 10 बजे से इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में किया जायेगा। जनपद स्तर पर चयनित सीनियर महिला खिलाड़ी ही 9 नवम्बर को आयोजित मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स जो डॉ0 भीमराव अम्बेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर वाराणसी में प्रातः 9.30 बजे से किया जायेगा, में प्रतिभाग करेंगी। मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स उपरान्त मण्डल की टीम का गठन किया जायेगा। मण्डल स्तरीय टीम ही प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित प्रारूप पर अपना पात्रता प्रमाण पत्र फोटो सहित तथा आयु प्रमाण-पत्र प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित तथा आधार कार्ड के साथ हाईस्कूल अंक पत्र की छायाप्रति साथ लेकर जनपदीय चयन/परीक्षण में प्रतिभाग कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए शशि यादव अंशकालिक मानदेय बॉक्सिंग प्रशिक्षक 9125833690 से सम्पर्क कर सकती हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA