सेना के जवान का मौत की खबर आते ही मचा कोहराम
सेना के जवान का मौत की खबर आते ही मचा कोहराम
उग्रसेन सिंह
जखनिया, गाजीपुर। स्थानीय ब्लाक अंतर्गत शिवरामपुर रामवन गांव के भजन सिंह यादव का छोटा लड़का सुनील यादव 27 वर्ष के मौत की सूचना मिली। सूचना मिलते ही परिवार सहित गांव में कोहराम मच गया। सुनील वर्ष 2012 में सेना सेवा कोर 539 एएससीबीएन हिमाचल प्रदेश में भर्ती हुए थे।
इनकी शादी 2016 में रोशनी यादव निवासी कुढ़ियारी थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ में हुई थी। इन्हें एक लड़का 3 वर्ष एक लड़की थी परिवार वाराणसी में रहता था। 15 दिन पहले यह अपने परिवार में आए हुए थे और वहां से वापस अपनी ड्यूटी पर गये। सुबह 5 बजे सुनील के पिता की मोबाइल पर फोन आया कि सुनील दुनिया में नहीं है। सुनते ही वे अवाक रह गये। सुनील की पत्नी दवा के लिए बाहर गई हुई थी। सूचना के बाद पिता परिवार वालों को लेने के लिए गए हैं।
मौत का स्पष्ट कारण समाचार लिखे जाने तक पता नहीं चल सका है। मौत की सूचना मिलते ही गांव सहित अगल-बगल के लोग सुनील के घर पहुंचने लगे। ग्राम प्रधान सुभग्गा यादव से पूछने पर बताया कि सुनील दो भाइयों में सबसे छोटा था और परिवार में काफी होनहार व मिलनसार लड़का था। बड़ा भाई अनिल यादव घर पर ही रहकर खेती बाड़ी का काम करता था। सुनील के पिता भी सेना कोर से रिटायर हुए हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।