भरतपुरा गांव में गन्दगी का लगा अंबार, महामारी फैलने का डर
गांवों में मजाक बनकर रह गया स्वच्छ भारत अभियान जयेश बादल ललितपुर। स्वच्छता के नाम पर गांवों में अभियान तो चलाए जाते है लेकिन जमीनी स्तर पर इनका असर देखने को नही मिलता। वर्तमान में कई ग्रामों में गंदगी पसरी हुई है। कहीं पर सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है, तो कही पर कूड़ा गांवो की सड़कों व सार्वजनिक स्थानों पर पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार विकासखंड में कई ग्रामों में गंदगी फैली हुई है। ग्राम पंचायत द्वारा साफ सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वही विभागीय अधिकारियों द्वारा भी स्वच्छता पर ध्यान नही दिया जा रहा है। विकासखंड जखोरा के ग्राम भरतपुरा में सफाई व्यवस्था चौपट है। लोग गंदगी के साए में जीने को मजबूर हो रहे है। नालियों में बजबजा रही गंदगी से बीमारी का खतरा हमेशा बना हुआ है। जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम भरतपुरा में जगह जगह गंदगी का अम्बर लगा हुआ है।
मुख्य सड़क से गांव को जोड़ने वाले मार्ग पर नाले के पास सड़क किनारे कचरे का ढेर लगा रहता है। बारिश के मौसम में कचरे से बदबू आना शुरू हो गई है। सड़क पर बड़ी मात्रा में कचरे के ढेर लगे होने से आवागमन की व्यवस्था बिगड़ रही है। ग्राम में साफ-सफाई नहीं होने से ग्रामीणों के बीच बीमारियों के फैलने का अंदेशा बना रहता है। जिसको लेकर ग्रामवासी साफ-सफाई नहीं कराने की शिकायत कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की मुख्य सड़क सहित अन्य रास्तों पर ग्रामीणों के द्वारा गोबर और कचरा फेंका जाता है। जिससे इन रास्तों से निकलने में लोगों को समस्या होती है। साफ-सुथरी सड़कों पर दिनभर कचरा पड़ा रहता है। महीनों से कचरा नहीं उठने से गंदगी का ढेर लगता जा रहा है। जिससे गांव में दुर्गंध फैलती रहती है। गांव की मुख्य सड़क के दोनों ओर कचरा जमा होने से निकलने की भी जगह नहीं रहती। मुख्य मार्ग पर कचरा पड़ा रहने से मच्छर पनपते रहते हैं।
जिससे ग्रामीणों को बीमारी की चपेट में आने का डर बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है ग्रामों की सफाई व्यवस्था पर अधिकारियों को ध्यान देना जरूरी है। जल्द ही इन समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। भरतपुरा गांव की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। जगह-जगह कचरा और सड़कों पर गंदे पानी का भराव हो गया है। इस रास्ते से स्कूल जाने वाले छोटे छोटे बच्चों सहित कई ग्रामों के लोग निकलते हैं। यहां से वाहनों का आवागमन लगातार होता रहता है। इसी बीच सड़क के किनारे कचरे के ढेर लगे रहते हैं। इसके साथ ही ग्रामों की नालियों की भी समय पर सफाई नहीं की जाती है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।