Homeबांदाचोरियों का हुआ खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार

चोरियों का हुआ खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार

चोरियों का हुआ खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार

तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बाँदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना अतर्रा पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों से चोरी करने वाले अभियुक्त को सूचना के 24 घण्टे के भीतर अवैध तमंचा व चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना अतर्रा क्षेत्र के महोतरा के रहने वाले रामनरेश यादव ने अपने घर में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी किए जाने के सम्बन्ध में सूचना दी। जिसके सम्बन्ध में थाना अतर्रा पर तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त की पहचान व गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया। इसी क्रम में थाना अतर्रा पुलिस द्वारा अभियुक्त की पहचान करते हुए मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को महोतरा से सूचना के 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा, जिन्दा कारतूस तथा आभूषण सहित नगद रुपए बरामद हुए। कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसने बताया कि 2 जुलाई 25 की रात्रि को महोतरा में चोरी की थी जिसके ये सभी बरामद आभूषण व 50300 रुपये नगदी है तथा कुछ दिन पूर्व उसने थाना बदौसा क्षेत्र के ग्राम दुबरिया से चोरी की थी जिसके 8500 रुपये नगद है। पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार सम्बन्धित न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम योगेन्द्र उर्फ नगेन्द्र वर्मा पुत्र देवनाथ उर्फ भग्गू वर्मा निवासी पुन्ना का पुरवा, खटौरा थाना अतर्रा जनपद बांदा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read