विजेताओं को किया गया सम्मानित

विजेताओं को किया गया सम्मानित

आरके धनगर
मथुरा। अखिल भारतीय समता फाऊंडेशन जनपद मथुरा द्वारा समान शिक्षा लागू करो अभियान के अंतर्गत आयोजित की गई। माता सावित्रीबाई फुले त्रिस्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2024 के प्रतिभागी विजेताओं के प्रेरणा हेतु सम्मान समारोह प्रेम सिंह विमल के संयोजन में तथा राजवीर सिंह के संचालन में माता रमाबाई अंबेडकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगला कुमेरिया में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में तीन रत्न, पंचशील के उच्चारण उपरांत विधिवत रूप से प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में 100 प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं दुपट्टा उड़कर स्वागत किया गया। त्रिस्तरीय विजेताओं को भारत के संविधान की कृति व शील्ड प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य रूप से पधारी श्रीमती रूमा देवी प्रधानाचार्य, एड बद्री प्रसाद सिंह, चौधरी धर्मवीर सिंह भारतीय किसान यूनियन अध्यक्ष एवं उमेश यादव क्राइम इंस्पेक्टर थाना हाईवे मथुरा के द्वारा सम्मानित बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर एडवोकेट बद्री प्रसाद सिंह एवं राजवीर सिंह अध्यक्ष अध्यक्ष सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मथुरा ने बच्चों को संबोधित करते हुए का सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएं छात्रों के विकास को नए आयाम स्थापित करने में सहायक होती हैं। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. जसराम सिंह एड, प्रेम सिंह कर्दम, सीबी विकल, मेहताब सिंह आदि ने बच्चों को प्रेरित किया। विजेता प्रतिभागियों में विकास कुमार,प्रमोद कुमार, राजकुमार,अर्जुन सिंह, हिमांशु कुमार,मनीषा कुमारी, सौरव सिंह, गगन सिंह, शबनम,स्तरीय परीक्षा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर लुकेश कुमार राही अध्यक्ष ने प्रेम सिंह विमल, एसएन भारती, सूरज कुमार, कृष्ण कुमार, रंजीत सागर, कौशल कुमार कर्दम, ब्रजेश अंबेडकर, प्रताप कुमार, मेहताब सिंह, सत्यवीर सिंह, डॉ. भानु प्रताप, विजय कुमार, आकाश बाबू, मनीष कुमार, संदीप कुम्हेरिया, विवेक कुमार, जसवंत सिंह वरुण, डॉ. अरुण, एड रवि, मृदुल कुमार, नरेश सर, राजू सर को परीक्षा सम्पन्न कराने एवं सहयोग करने वाले सभी साथियों का आदर व्यक्त कर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में पधारे छात्र-छात्राओं व अभिभावकों का भी सम्मान किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent