तहसीलदार ने खाद समितियों का किया निरीक्षण

  • तहसीलदार ने खाद समितियों का किया निरीक्षण

तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। तहसीलदार चकिया देवेंद्र कुमार ने खाद समितियों का निरीक्षण किया। इस दौरान समितियों पर पर्याप्त मात्रा में डीएपी और यूरिया की उपलब्धता पाई गई और सभी किसान बन्धुओं को टोकन व्यवस्था से वितरण का कार्य कराया जा रहा है। तहसीलदार ने सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि किसानों को आवश्यकतानुसार डीएपी एवं यूरिया उपलब्ध करायें। साथ ही किसानों से अपील किया कि टोकन व्यवस्था अनुसार नम्बर आने पर ही समिति पर पहुंचे और खाद का उठान करें। अनावश्यक परेशान होने की आवश्यकता नहीं समितियों पर पर्याप्त मात्रा में खाद की उपलब्धता है।