इशरा ने जिले में लहराया परचम, 200 मीटर दौड़ में हासिल किया प्रथम स्थान

  • इशरा ने जिले में लहराया परचम, 200 मीटर दौड़ में हासिल किया प्रथम स्थान

  • जिलास्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करके बढ़ाया क्षेत्र का मान

तेजस टूडे ब्यूरो
नन्द कुमार मिश्रा
लखीमपुर खीरी। ब्लॉक बांकेगंज के कस्बा कुकरा स्थित कंपोजिट विद्यालय की कक्षा आठ की होनहार छात्रा इशरा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर जिले में क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में आयोजित 200 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में इशरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल किया। इशरा की इस सफलता से विद्यालय परिवार सहित पूरे कस्बे और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। छात्रा की उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र वर्मा सहित विद्यालय के सभी टीचरों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उसे बधाई दी तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। इशरा की इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए लोगों ने छात्रा की मेहनत और लगन की सराहना किया। ग्रामीणों एवं शिक्षकों ने उम्मीद जताई कि इशरा भविष्य में भी इसी तरह सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर क्षेत्र का नाम रोशन करती रहेगी।