तमंचे के बल पर किशोरी के साथ किया दुष्कर्म | #TejasToday
तेजस टूडे ब्यूरो चुन्नन खां पीलीभीत। किशोरी के साथ तमंचे के बल पर दुराचार करने एवं विरोध करने पर उसकी पिटाई करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी बीते 18 अप्रैल को घर से बाहर उपले पाथने गई थी। शाम के समय गांव के ही युवक ने उसे पकड़ लिया और तमंचे के बल पर किशोरी के साथ दुराचार किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की और मुंह बंद कर दिया। पीड़िता ने मामले की तहरीर कोतवाल कमल सिंह को दी। 20 दिन के बाद दुराचार के आरोपी राजीव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की गई है। वहीं किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। कोतवाल कमल सिंह ने बताया कि किशोरी के साथ दुराचार की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी जल्द जेल जाएगा।