मिश्रिख पुलिस की रणनीति का हुआ खुलासा पुलिस की हो रही थू थू | #TEJASTODAY
96387
मिश्रिख पुलिस की रणनीति का हुआ खुलासा पुलिस की हो रही थू थू | #TEJASTODAY
विशाल रस्तोगी मिश्रित सीतापुर। यहां नगर क्षेत्र में बीते तीन दिन पहले एक ही रात में अलग-अलग स्थानों पर हुई चोरी की तीन घटनाओं ने पुलिस की रात्रि कालीन गश्त पर जहां प्रश्नचिन्ह लगा दिया है वहीं समाचार के लिखने तक तहकीकात अभी शून्य से आगे नहीं बढ़ सकी है जानकारी के बाबत कोतवाल के सीयूजी नंबर पर किया गया फोन जहां रिसीव नहीं हुआ वही कस्बा प्रभारी अंकित दुबे ने पूछने पर कहा कि हम जानकारी अपने अधिकारियों को देते हैं पत्रकार के मायने क्या? उनका यह कथन उनकी मनमानी और निरंकुशता को स्पष्ट रूप से उजागर कर है।
ज्ञातव्य हो कि यहां नगर क्षेत्र में नहर चौराहा स्थित पुलिस चेक पोस्ट के आगे चंद कदमों की दूरी पर स्थित महार्षि मिशन नर्सिंग होम के सामने ग्राम चंदूपर निवासी मनोज कुमार यादव के प्रतिष्ठान यादव पाइप एंड सेनेटरी हाउस की दुकान का शटर तोड़कर 30/31 जुलाई की रात अंदर घुसे अज्ञात चोर काउंटर के ड्रायर में रखी लगभग दो हजार की रेजकारी सहित नकदी चुराकर चंपत हो गए पुलिस ने घटना का पंजीकरण ही नहीं किया खुलासे की तो बात ही बहुत दूर।
इसी तरह उक्त रात में ही नहर चौराहे पर ही स्थित औरंगाबाद निवासी मोहम्मद आरिफ की विभिन्न कंपनियों के पान मसाला गुटखा के थोक बिक्री प्रतिष्ठान का शटर तोड़कर नगदी सहित लगभग दो लाख रू कीमत की सामग्री अज्ञात चोर चुरा ले जाने में सफल रहे थे दुकानदार के अनुसार पुलिस ने इस मामले का पंजीकरण तो कर लिया है लेकिन तहकीकात अभी शून्य से आगे नहीं बढ़ी है जबकि पीड़ित व्यापारी का प्रतिष्ठान नहर चौराहे पर पुलिस चेक पोस्ट से चंद कदमों की दूरी पर विद्यमान है।
इसी तरह नगर के मोहल्ला पांडे नगर में सिधौली मिश्रित मार्ग के किनारे स्थित अजय कुमार पांडे की किराना दुकान का शटर तोड़कर उक्त रात में ही अज्ञात चोर दुकान के अंदर घुसे और बॉक्स में रखी तीन हजार रू की नकदी तथा पर्स में रखी एक हजार रू की नकदी चुरा ले जाने में सफल रहे थे पीड़ित दुकानदार ने पूछने पर बताया कि पुलिस तो कुछ करती है नहीं सूचना देने पर उल्टे हमें ही परेशान करती इसलिए पुलिस को तहरीर न देकर हमने सब्र कर लिया है।
मजेदार बात तो यह है कि एक रात में घटित चोरियों की तीन घटनाओं के विषय में जानकारी लेने के लिए जब कोतवाल के सीयूजी नंबर पर लगातार दो बार कॉल की गई तो वह रिसीव नहीं हुई जबकि कस्बा प्रभारी अंकित दुबे से उनके मोबाइल नंबर 9653056083 पर संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि हम जानकारी अपने उच्चाधिकारी को देते हैं पत्रकार के मायने क्या? मामले में जिला पुलिस प्रमुख को गंभीरता से पहल करने की आवश्यकता है ताकि जनरक्षक पुलिस की छवि कलंकित होने से बची रहे।