बन्दरों से परेशान हैं हरपालपुर थाने के सिपाही
स. प्रदीप कुमार
मल्लावां, हरदोई। हरपालपुर थाना क्षेत्र में पुलिस बंदरों से परेशान है। थाने में तैनात पुलिसकर्मी की कैप लेकर बंदर भाग गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें बंदर पुलिसकर्मी की टोपी को मुंह से खींचता
हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं दूसरा बंदर भी टोपी को पाने के लिए झपट्टा मारता है। इससे पहले दो वीडियो एक ही थाने से वायरल हुए थे जिसमें बंदरों पुलिस वालों को परेशान कर दिया था। पुलिसकर्मी की टोपी उठा ले जाने का यह वीडियो हरदोई जनपद के सांडी थाने का है।

दरअसल यहां सांडी थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी की टोपी बंदर के हाथ लग गई। उसके बाद बंदर उस टोपी को लेकर भाग गया। काफी देर पुलिसकर्मी मशक्कत करते रहे, तब कहीं टोपी वापस मिल सकी।टोपी से खेलते रहे दो बंदर, बंदर के द्वारा टोपी ले जाने का यह वीडियो किसी ने बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इससे पहले हरपालपुर थाने में थानेदार की मेज से एक फरियादी का मोबाइल बंदर उठाकर भाग गया था। इस घटना के ठीक 4 दिन बाद हरपालपुर थाने के दीवान की टोपी भी बंदर ले गया। काफी देर तक बंदर टोपी से खेलता रहा। उसके बाद टोपी को सर पर लगाता रहा। उन दोनों घटनाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












