राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका अहम: विशाल

राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका अहम: विशाल

मातृशक्ति समन्वय सम्मेलन को लेकर हुई बैठक
अंकित सक्सेना
बदायूं। मातृशक्ति समन्वय सम्मेलन 26 फरवरी को बदायूं क्लब में होगा, जिसमें राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका को दर्शया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बदायूँ क्लब में व्यवस्था बैठक सम्पन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए विभाग प्रचारक विशाल ने कहा समाज की जड़ता को दूर करने का काम भी नारी शक्ति नहीं किया। नारी विधाता सर्वोत्तम उपहार है।

बच्चों को संस्कारित और साहसी बनाने का पहला कदम माता से शुरु होता है। यही कारण है कि भारतीय संस्कृति और इतिहास में ऐसे अनेक उदाहरण मिलते हैं जिनमें माताओं ने अपनी संतान को असाधारण प्रतिभा का धनी बनाया। आज संयुक्त परिवार जैसी संस्कृति कम होती जा रही है और जो हमारी सबसे प्रमुख पहचान रही।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यदि घर परिवार में महिलाएं भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देना शुरु करें तो हमारा समाज और देश वापस परंपराओं की ओर लौट सकता है। नारी न केवल व्यक्तिगत बल्कि राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाती है। मातृभूमि पुत्रों पृथ्वीव्या पिया भूमि मेरी माता है और हम इसके पुत्र हैं तभी संपूर्ण विश्व में नारी महिमा का उद्देश्य हो गया था। नारी भारतीय जनजीवन की मूल दूरी है। हमारी संस्कृति परंपरा या धरोहर नारी के कारण ही पीढ़ी दर पीढ़ी हस्तांतरित हो रही है।

विभाग संचालक सुनील जी ने कहा यदि त्याग की बात करें तो यह नारी शक्ति त्याग में ही कभी पीछे नहीं रही। यह वह भूमि है जहां राजपूत का जीवन बचाने के लिए पन्नाधाय जैसी मां अपने पुत्र का बलिदान कर दिया करती हैं। स्वतंत्रता आंदोलन में भी सरोजनी नायडू जैसी न जाने कितनी महिलाओं को राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग दिया। राजनीतिक क्षेत्र में प्रशासनिक क्षेत्र या विज्ञान जगत साहित्य जगत कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है।

महिला समन्वयक सम्मेलन की जिला संयोजक सीमा रानी ने कहा नारी शक्ति ने अपना परिचय लहरा कर राष्ट्र निर्माण व विकास में अपना अमूल्य सहयोग ना दिया हो। अंत में निष्कर्ष के तौर पर यही कह सकते हैं कि राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका को कभी अनदेखा नहीं किया जा सकता। उन्होंने सभी बहनों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में आने का आवाहन किया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष भाजपा राजीव कुमार गुप्ता, चेयरमैन धीरेंद्र गुप्ता, पूर्व चेयरमैन गौरव गुप्ता, अंकुर पाराशरी, शिवम, मनीष सिंघल, अंकित, सीमा चौहान, रजनी मिश्रा, अर्चना गुप्ता, रानी सिंह पुंडीर, पूनम, जया साहू, प्रमिला गुप्ता, पंकज शर्मा, गोपाल शर्मा, श्याम साहू उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent